Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुंबई में टैक्सी-ऑटो और कैब ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य: 15 अगस्त से नया नियम लागू, नहीं सी... ऑस्ट्रेलियाई धरती पर तंजीद हसन ने रचा इतिहास: टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बने, डार्विन में... व्हाट्सएप ला रहा है धांसू AI फीचर: संदिग्ध चैट और फ्रॉड मैसेज पर तुरंत मिलेगा अलर्ट, प्राइवेसी रहेगी... 15 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज, सुहागिन महिलाओं के जीवन में लाती है अखंड सौभाग्य बदलती लाइफस्टाइल में डाइट से गायब हो रहा फाइबर, पाचन और समग्र स्वास्थ्य के लिए है बेहद जरूरी Batwara 1947 Review: सालों बाद साथ आई सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी, नफरत के दौर में इंसानियत... शेयर बाजार की उथल-पुथल में FPIs का बड़ा धमाका: निफ्टी-सेंसेक्स को पछाड़कर कमाया 37% तक रिटर्न, जानिए... बलूचिस्तान में स्वतंत्रता दिवस पर खूनी एयरस्ट्राइक: मासूमों के कत्लेआम पर वाशिंगटन की चुप्पी पर उठे ... आगर मालवा जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा" का आयोजन, हजारों छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने लिया ... ईंधन बचत का संदेश देते हुए कलेक्टर, एसपी सहित जिला अधिकारी एक ही यात्री बस से गंगापुर जन विश्वास शिव...

प्रदेश के सभी 968 थानों में हुआ पुलिस जनसंवाद, आला अधिकारी बोले-वर्दी पॉवर नहीं सेवा के लिए

37

 भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने पिछले दिनों पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस के साथ आमजन की सक्रिय सहभागिता के उद्देश्य से जनसंवाद करने के निर्देश दिए थे। इसे लेकर रविवार को प्रदेश के सभी 968 थानों में आइजी, डीआइजी, एसपी, एसडीओपी सहित सभी अधिकारियों की उपस्थिति में दोपहर 12 से दो बजे तक पुलिस जनसंवाद का आयोजन किया गया।

डीजीपी सुधीर सक्सेना भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की वर्धमान ग्रीन पार्क कालोनी में लोगों के बीच पहुंचे और जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान डीजीपी ने कहा कि पुलिस की वर्दी हमें पावर के लिए नहीं, बल्कि नागरिकों की सेवा करने के लिए मिली है। जब हम जनता की सेवा करेंगे, तभी वर्दी पहनना सार्थक होगा। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और जनता का साथ ही पुलिस को सक्षम बनाएगा।

कुछ ऐसे अपराध हैं, जो पुलिस अकेले नियंत्रित नहीं कर सकती, जैसे सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था, नशा मुक्ति, सामाजिक कुप्रथाएं आदि। उन्होंने लोगों द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की पहल की सराहना की। डीजीपी के सामने लोगों ने पुलिस में शिकायत करते समय आने वाली व्यावहारिक परेशानियों का भी जिक्र किया।

लोगों ने साइबर अपराध की शिकायतों को लेकर कहा कि इसमें लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं होती है। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, कारोबारी, विभिन्न व्यापारिक मंडलों के प्रतिनिधि और जनसामान्य से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

ग्रीन पार्क कालोनी में पुलिस कमिश्नर भोपाल हरिनारायणचारी मिश्र ने कहा कि संवाद किसी भी तरह की समस्या को निपटाने का बेहतर तरीका है। इस कार्यक्रम का उदेश्य सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। बता दें कि डीजीपी के निर्देश पर प्रदेश के 55 जिलों के 968 थानों में जनसंवाद कर पुलिस ने एक लाख से अधिक लोगों से जनसंवाद किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.