Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ludhiana Crime News: पुरानी रंजिश के चलते घर पर हमला, नौकर को परिवार का सदस्य समझकर बदमाशों ने की ता... देशभर में आज मनाया जा रहा है सुहागिनों का पावन पर्व करवाचौथ, विभिन्न शहरों में चंद्रोदय के समय का हु... Ludhiana Crime News: ढोल्लेवाल में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला, कार में बैठे परिवार के सामने चलाई... Delhi Crime News: पुरानी दिल्ली के लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ की डकैती, हथियारबंद बदमाशों न... Supreme Court on Transgender Rights and Women Reservation: ट्रांसजेंडर अधिकारों और महिलाओं के आरक्षण... MLC Election Results Controversy: बैलेट पेपर पर पीएम मोदी के तंज के बाद कांग्रेस का पलटवार, जयराम रम... तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सामने आया अजीबोगरीब मामला, चौराहे पर पुरुष कपड़े बदलकर पहनते दिखे सा... UP MLC Chunav Update: वाराणसी में सपा प्रत्याशी की भारी बढ़त के बीच जबरदस्त सियासी घमासान, बीजेपी के... Koffee with Karan Season 9: जान्हवी कपूर ने शो में की शिखर पहाड़िया संग शादी की प्लानिंग पर बात, वीर... Karwa Chauth 2026 Shubh Yog: करवा चौथ पर बना अद्भुत ज्योतिषीय संयोग, रोहिणी नक्षत्र और राजयोग से इन ...

पहले बेटा-बेटी को फांसी पर लटकाया, बाद में खुद ने भी की आत्महत्या, प्रताड़ना से तंग आकर उठाया कदम

68

 मंदसौर। शामगढ़ थाना अंर्तगत ग्राम रुंडी में एक पिता ने दो बच्चों के साथ फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमे गांव के राजू बंजारा व अन्य द्वारा पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार करने का जिक्र है और तीन-चार माह से परेशान करने का जिक्र भी है। गरोठ एएसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर है।

शामगढ़ थाना अंर्तगत चंदवासा चौकी के ग्राम रुंडी निवासी प्रकाश बंजारा मोटरसाईकल पर घूमकर कंबल बेचता है। वह दक्षिण भारत के राज्यों सहित महाराष्ट्र में जाते रहते थे। रविवार रात को भी वह कंबल बेचकर आया था और सोमवार को आत्महत्या कर ली।
मृतक ने पहले अपनी पुत्री सुमन व पुत्र आकाश को पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकाया और बाद में खुद ने भी आत्महत्या कर ली। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। गरोठ एएसपी, गरोठ एसडीओपी, थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। सुसाइड नोट में मृतक ने गांव के ही राजू बंजारा और उसके परिवार पर आरोप लगाया है कि उसने मेरी पत्नी के साथ अभद्रता की थी और कपड़े फाड़ दिए थे लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। राजू कहता है कि मेरे पास पैसे हैं मैं पैसे से पुलिस को खरीद लूंगा। इसके अलावा लगातार राजू द्वारा प्रताड़ित करने का जिक्र है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.