भोपाल/नर्मदापुरम : नवरात्रि के अवसर पर देश मां दुर्गा की भक्ति में डूबा है, लेकिन नर्मदापुरम में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उनके स्वागत में समर्थकों द्वारा पुष्प वर्षा की जा रही है। स्वागत का वीडियो खुद सांसद जी ने अपने सोशल मीडिया अंकाउट पर लाइव किया लेकिन जैसे ही ट्रोल हुए तो बाद में वीडियो हटा दिया दया।
कांग्रेस ने वीडियो को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी और आरोप लगाया कि जब पूरा देश देवी दुर्गा की आराधना में जुटा है, तब भाजपा नेता खुद को भगवान समझकर पूजा करा रहे हैं। दूसरी ओर, भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने इसे सामान्य स्वागत बताया।
वीडियो नर्मदापुरम लोकसभा क्षेत्र के कार्यक्रम का बताया जा रहा है, जहां सिवनीमालवा के दुर्गा पंडाल में सांसद पर करीब 1 क्विंटल फूलों से अभिषेक किया गया। सांसद मुस्कुराते हुए पुष्प ग्रहण करते दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्रम उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव भी हुआ, लेकिन ट्रोलिंग बढ़ने के बाद वीडियो सोशल मीडिया से हटा दिया गया। इस मामले ने किसानों की खाद और बिजली जैसी समस्याओं के बीच राजनीतिक और धार्मिक बहस को भी जन्म दिया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.