Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

एक जमीन के नाम पर दो बैंकों से लिया 71 लाख का लोन दो गिरफ्तार

36

रायपुर। एक ही जमीन के नाम पर अलग-अलग बैंकों से लोन लेकर 71 लाख 20 हजार की ठगी करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुढि़यारी पुलिस ने अब्दुल नईम निवासी मौदहापारा और देवेंद्र देवांगन निवासी धनीराम जगदलपुर को धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार किया है। वहीं फरार आरोपितों की पुलिस पतासाजी कर रही है।

प्रार्थी तोषण कुमार मण्डलोई ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर पदस्थ है। प्रार्थी के बैंक में आवेदक देवेंद्र देवांगन व उनकी पत्नी प्रीति कड़व आवास ऋण के माध्यम से 40 लाख रुपये लोन लिया था। आवास लोन का उद्देश्य आवासीय भूखंड खरीद कर उसमें रिहायसी आवास निर्माण करने के लिए लिया गया था।

आवासीय भूखंड का विक्रय विलेख निष्पादन विक्रेता एमए नईम के पक्ष में अभिषेक राउत द्वारा क्रेता देवेंद्र देवांगन पिता चकरो लाल देवांगन के पक्ष में विक्रय विलेख को उपपंजीयक कार्यालय रायपुर में निष्पादित किया गया है। भूखंड आवासीय परिवर्तित भूमि जिसका रकबा 3000 वर्ग फीट था। इसके बाद फिर से नईम ने अभिषेक राउत के माध्यम से पुनः उसी जमीन का कुछ भाग 3000 वर्ग फुट देवेंद्र देवांगन को फिर बेचा गया।

जबकि उक्त रिकार्ड अनुसार रकबा 2146 वर्ग फीट ही बचा था तथा प्राप्त जानकारी अनुसार देवेंद्र देवांगन द्वारा उपरोक्त खरीदी के लिए श्री राम हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड रायपुर से भी 31 लाख 20 हजार रुपये आवास के नाम पर लोन ले लिया था। इस प्रकार क्रेता-विक्रेता ने योजना बनाकर एक ही सपंत्ति का दो-दो बार विक्रय विलेख दिखाकर बैंक से धोखाधड़ी पूर्वक ऋण प्राप्त किया है।

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि प्रकरण में प्रदत्त प्रतिभूति तथा मूल्यांकन रिपोर्ट में दिए गए संपत्ति में अंतर है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपितों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपित अब्दुल नईम को मौदहापारा रायपुर से और देवेंद्र देवांगन को जगदलपुर बस्तर से पकड़ा गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.