Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हुई पीएम जन आरोग्य योजना, हजारों परिवारों को मिली गंभीर बीमारी से मुक्ति

62

अलीराजपुर। देश में करोड़ों लोग ऐसे हैं जो पैसों की तंगी के चलते अपना उचित इलाज नहीं कर पाते और उन्हें बीमारी की वजह से लंबी परेशानी झेलनी पड़ती है। देश की आबादी के इस बड़े वर्ग को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम जन आरोग्य योजना लागू की। इस योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को 5 लाख रुपए तक का मुफ़्त इलाज कराने की सुविधा मिल रही है। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर ज़िले में ऐसे हज़ारो लाभार्थी है जो इस योजना का लाभ ले रहे हैं, जिसकी वजह से उनकी गंभीर बीमारियों का इलाज बिना किसी परेशानी के मुफ़्त में हो रहा है।

अलीराजपुर ज़िले में अब तक 4 लाख 40 हज़ार से अधिक पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इनमें से 20 हज़ार के क़रीब लोगों का मुफ़्त इलाज भी हो चुका है। इन लोग में सैकड़ों लोग गंभीर बीमारियों मसलन कैंसर, हृदय रोग, किडनी आदि से पीड़ित है। जिनका इलाज आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से संभव हो पाया। किडनी की बीमारी से जूझ रही अलीराजपुर की संगीता राठौड़ को हर माह 8-10 बार डायलिसिस करना पड़ता है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से संगीता के इलाज में ख़ासी दिक्कतें आ रही थी ऐसे में प्रधानमंत्री की आयुष्मान भारत योजना इनके लिए वरदान साबित हुई। अब इनका इलाज इसी योजना के माध्यम से चल रहा है।

संगीता के पति राकेश राठौड़ ने आयुष्मान भारत योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार माना। संगीता राठौड़ की तरह ही अलीराजपुर के कई ऐसे लोग हैं जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे और जिनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी, ऐसे में इन सभी ने प्रधानमंत्री की आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेते हुए इसके माध्यम से अपना इलाज मुफ़्त में कराया और आज वे स्वस्थ हो कर अपना जीवन जी पा रहे है।  इन लोगों के यह बोल हक़ीक़त बया करते हैं कि किस तरह प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रहे हैं। ग़रीब परिवारों के लिए सचमुच आयुष्मान वरदान साबित हुई। यही वजह है कि इस योजना के लाभार्थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया करते नहीं थक रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.