Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

केंद्रीय मंत्री शाह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, ग्वालियर,खजुराहो और भोपाल दौरे पर रहेंगे शाह

33

भोपाल। आगामी लोकसभा चुनाव के पहले पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी है। जनता के बीच अपनी पार्टी में पक्ष बनाने के लिए अभी से ही मैदान में कूद गए है। तो उधर पार्टी के दिग्गज नेता प्रदेश के दौरे कर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दे रहें है। इसी कड़ी में कल यानी 25 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक दिवसीय मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहें है। वे यहां कार्यकर्ताओं के साख बैठक कर चुनाव के लिए जीत का मंत्र देंगे।

गृह मंत्री अमित शाह 25 फरवरी को मध्य प्रदेश के दौर पर रहेंगे। वे यहां ग्वालियर में ग्वालियर-चंबल क्लस्टर के चारों लोकसभा क्षेत्रों ग्वालियर, मुरैना, भिंड और गुना की प्रबंध समिति की बैठक लेंगे। इसके अलावा खजुराहो में लोकसभा के बूथ समिति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे भोपाल में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को भी संबोधित करने के लिए मंत्री शाह कल के एमपी दौरे पर रहेंगे।

कल 25 फरवरी प्रदेश दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आ रहे हैं। इस दौरान मिनिस्टर इन वेटिंग के नाम घोषित किए गए हैं। ग्वालियर में मंत्री प्रघुमन सिंह तोमर, खजुराहो में मंत्री संपतिया उईके, भोपाल में विश्वास सारंग मिनिस्टर इन वेटिंग रहेंगे।

देश के गृह मंत्री अमित शाह 25 फरवरी को ग्वालियर,खजुराहो और भोपाल दौरे पर रहेंगे। मंत्री शाह दोपहर 12:10 बजे ग्वालियर पहुचेंगे। 12:20 बजे ग्वालियर चंबल क्लस्टर प्रबंध समिति की बैठक लेंगे। इसेक बाद अमित शाह दोपहर 2:40 बजे खजुराहो मेला ग्राउंड में लोकसभा बूथ समिति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर 3:40 बजे खजुराहो से राजधानी भोपाल के लिए रवाना होंगे।

शाम 5 बजे गृहमंत्री अमित शाह भोपाल पहुचेंगे इसके बाद 5:15 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद अमित शाह शाम 6:35 बजे भोपाल से दमन द्वीप के लिए रवाना हो जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.