Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Karan Johar Spy Movie: करण जौहर बनाएंगे RAW के पहले चीफ RN काव की बायोपिक, 2028 में होगी रिलीज Sri Lanka Water Shortage News: नदियां और कुएं सूखे, पीने के पानी के लिए तरसे लोग; अल नीनो बना बड़ी व... Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ... Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रज... Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नि... Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पै... Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मि... DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ... Vidisha News: गांवों को गरीबी मुक्त बनाने के लिए शिवराज सिंह चौहान की बड़ी पहल; विदिशा से 'जिला समृद...

फंस गए कथावाचक प्रदीप मिश्रा! 5 साल में हुई मौतों पर जांच की मांग, कांवड़ यात्रा में भी हुई थी बदइंतजामी

87

सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर में विट्ठलेश सेवा समिति और पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा 6 अगस्त को निकाली गई कांवड़ यात्रा अब विवादों में घिर गई है। बदइंतजामी और शासन के निर्देशों की धज्जियां उड़ाने के आरोपों के साथ सीहोर सर्व ब्राह्मण समाज के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा ने मानव अधिकार आयोग में ज्ञापन सौंपा है।

मौतों और अव्यवस्था की जिम्मेदारी तय करने की मांग
ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले 5 वर्षों में प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वरधाम में अव्यवस्था और भगदड़ जैसी घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है। मृतकों और घायलों के सही आंकड़े सामने लाकर समिति की जिम्मेदारी तय की जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।

पीड़ित परिवारों को मुआवजा और भविष्य की गारंटी
पंकज शर्मा ने मांग की कि मृतकों और घायलों के परिजनों को उचित मुआवजा मिले। साथ ही समिति से यह शपथ पत्र लिया जाए कि भविष्य में पर्याप्त इंतजाम होंगे और यदि ऐसी कोई घटना दोबारा घटती है, तो समिति का पंजीयन रद्द कर उसकी संपत्ति राजसात की जाए।

डीजे और ट्रैफिक जाम से बिगड़ी कानून व्यवस्था
ज्ञापन में आरोप है कि यात्रा के दौरान शासन-प्रशासन के निर्देशों को अनदेखा कर एक दर्जन से अधिक डीजे बजाए गए, जिससे कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई। ट्रैफिक जाम की वजह से एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी सेवाएं भी बाधित हुईं, जो किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थीं। इस उल्लंघन पर समिति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।

स्वच्छ भारत मिशन पर सवाल
पंकज शर्मा ने समिति पर श्रद्धालुओं के लिए शौचालय और कचरा प्रबंधन की व्यवस्था न करने का आरोप भी लगाया। उनका कहना है कि यात्रा स्थल पर फैली गंदगी बारिश के पानी के साथ मिलकर आसपास के गांवों में बीमारी और महामारी फैला सकती है। ऐसे हालात में नगर पालिका द्वारा प्रदीप मिश्रा को स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बनाए रखना समझ से परे है। उन्होंने मांग की कि यह पद तत्काल वापस लिया जाए और किसी योग्य व्यक्ति को जिम्मेदारी दी जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.