Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

कौन हैं बालयोगी उमेशनाथ? BJP भेजेगी राज्यसभा, कांग्रेस सरकार में थे दर्जा प्राप्त मंत्री

20

राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. 27 फरवरी को राज्यसभा के चुनाव हैं. बीजेपी की ओर से घोषित किए गए नाम में उज्जैन के वाल्मिकी धाम के पीठाधीश्वर बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज का भी नाम शामिल है. बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज को बीजेपी ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है. महाराज को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की सूचना जैसे ही उज्जैन में लगी वैसे ही वाल्मिकी धाम पर जश्न का माहौल हो गया. महाराज जी के भक्तों ने उन्हें फूलों की माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाइयां दी.

गुरुवार को चुनाव के लिए नामांकन दर्ज करने की अंतिम तारीख है. इसीलिए बुधवार को नाम के ऐलान की घोषणा की गई है. धर्म और आध्यात्मिक से जुड़े बाल योगी उमेशनाथ जी महाराज का राजनीति से भी गहरा नाता रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सरकार में इन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त था. वह इन्हें अपना गुरु भी मानते थे.

अमित शाह और संघ प्रमुख से भी नजदीकी

कांग्रेस के साथ ही बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से भी जुड़े रहे हैं. संघ प्रमुख मोहन भागवत हो या फिर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जो भी धार्मिक नगरी उज्जैन में आया संतश्री से मिले बिना वापस नहीं लौटे हैं. मालूम हो कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी उनके वाल्मीकि धाम जाने का कार्यक्रम था लेकिन किसी कारण वे महाराज जी का आशीर्वाद लेने नहीं जा सके थे.

राम मंदिर के भूमि पूजन में हुए थे शामिल

सिंहस्थ के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जब उज्जैन आए थे तो उन्होंने वाल्मिकी धाम पर ही बालयोगी उमेश नाथ जी महाराज और अन्य संतों के साथ समरसता का स्नान किया था और समाज को एक नया संदेश दिया था. बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज मध्य प्रदेश के एकमात्र से संत हैं, जिन्हें श्री राम मंदिर के भूमि पूजन का निमंत्रण मिला था. वह धूमधाम से इस समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. कुछ दिनों पूर्व हुए श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भी उन्हें निमंत्रण मिला और वह इस समारोह में भी उज्जैन के संतों के साथ शामिल हुए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.