Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क... Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें... Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ...

PSL से नाम वापस लेकर जिसने पाकिस्तान को दिखाया ठेंगा, उस खिलाड़ी ने 24 घंटे के अंदर लिया एक और बड़ा फैसला

39

पाकिस्तान अपनी जिस घरेलू T20 लीग को लेकर इतराता है, इंग्लैंड के एक खिलाड़ी ने उसमें खेलने से इनकार कर दिया है. उसने कमिंग सीजन से अपना नाम वापस लेते हुए पाकिस्तान सुपर लीग यानी PSL को ठेंगा दिखा दिया है. वैसे इसमें ठेंगा दिखाने जैसी कोई बात नहीं होती अगर इस फैसले के ठीक 24 घंटे के अंदर उस खिलाड़ी ने एक और बड़ा फैसला ना किया होता. हम जिसकी बात कर रहे हैं इंग्लैंड के उस क्रिकेटर का नाम रीस टॉप्ले है.

इंग्लैंड के लंबी कद-काठी वाले तेज गेंदबाज रीस टॉप्ले ने पाकिस्तान सुपर लीग से अपने हाथ खींच लिए हैं. PSL की शुरुआत 17 फरवरी से हो रही है. ये टूर्नामेंट कराची और लाहौर के अलावा मुल्तान और रावलपिंडी में भी खेला जाएगा. PSL 2024 के सबसे ज्यादा 11 मुकाबले कराची में खेले जाने हैं.

PSL से क्यों हटे रीस टॉप्ले?

अब पहले तो ये जानना जरूरी है कि रीस टॉप्ले ने पाकिस्तान सुपर लीग यानी PSL 2024 से हटने का फैसला क्यों किया? तो इसके पीछे की वजह रीस टॉप्ले ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से NOC के ना मिलने को बताया है. कहा जा रहा है कि टॉप्ले की इंजरी पर जोखिम मोल ना लेने के चलते ECB ने उन्हें NOC नहीं इश्यू करने का फैसला किया है.

24 घंटे के अंदर लिया ये फैसला पाकिस्तान को बर्दाश्त नहीं!

अब अगर ऐसा है कि तो फिर रीस टॉप्ले ने जो 24 घंटे के अंदक एक और बड़ा फैसला किया, उसका क्या? टॉप्ले ने पाकिस्तान सुपर लीग से हाथ खींचने के 24 घंटे के ही भीतर इंटरनेशनल T20 लीग यानी ILT20 के नॉकआउट स्टेज पर खेलने की घोषणा कर दी. उन्हें इस लीग में मुंबई अमीरात की टीम ने साइन किया है. ये डील कितने में हुई इसका तो पता नहीं लेकिन इसने PSL के दिल को छलनी करने का काम जरूर किया है. यही वजह है कि पाकिस्तान वाले इसे PSL की बेइज्जती भी मान रहे हैं.

रीस टॉप्ले का इंटरनेशनल करियर

बहरहाल, आपको बता दें कि रीस टॉप्ले व्हाइट बॉल क्रिकेट में इंग्लैंड की टीम की अहम कड़ी हैं. साल 2015 में डेब्यू करने के बाद से उन्होंने इंग्लैंड के लिए 29 वनडे में 46 विकेट जबकि 25 T20I मैचों में 28 विकेट झटके हैं. रीस टॉप्ले ने इंग्लैंड के लिए अपना आखिरी मैच दिसंबर 2023 में खेला है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.