Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...

आरोपी को पकड़ने गया हेड कांस्टेबल, सूखी नदी में लगा दी छलांग ,पैर टूटा ,रीवा रेफर..

31

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हेड कांस्टेबल ने आरोपी को पकड़ने के लिए सूखी नदी में छलांग लगा दी, नदी में पानी नहीं था हेड कांस्टेबल गड्ढे में फस गया और उसका पैर टूट गया है। तत्काल अन्य पुलिसकर्मी घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे यहां से रीवा रेफर कर दिया गया है। मौका पाकर आरोपी मौके से भाग निकला प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 साल का नाबालिग 13 साल की लड़की को अपने साथ सूरत ले गया था।

पुलिस को देख आरोपी ने लगा दी दौड़ 

लड़की के पिता थाने पहुंचे थे और उन्होंने मामला दर्ज कराया था। पुलिस 3 महीने से आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस को जानकारी मिली आरोपी सूखी नदी के पास आया हुआ है। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस टीम मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी ने दौड़ लगा दी।

पुलिस टीम सूखी नदी के किनारे वीआईपी मार्ग पर आरोपी का पीछा कर रही थी और उसको पुलिस टीम ने घेर लिया। लेकिन तभी अचानक आरोपी ने काफी ऊंचाई से नदी में चलांग लगा दी। इसके बाद पीछे से आनन-फानन में हेड कांस्टेबल मोतीलाल सिंह ने भी छलांग लगा दी और उनका पैर टूट गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.