Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...

प्रेमी के साथ रहने पत्नी ने मिलकर कराई पति की हत्या, महिला सहित चार आरोपित गिरफ्तार

54

 हरदा। प्रदेश की राजधानी भोपाल निवासी एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने के उद्देश्य से प्रेमी के साथ मिलकर अपने मायके बुलाकर षडयंत्र पूर्वक तरीके से पति की निर्मम हत्या करवा दी। 9 दिसंबर को सिराली थाना क्षेत्र की माचक नदी में अज्ञात युवक का तीन-चार दिन पुराना शव नदी में तैरता मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकलवाकर पीएम के लिए भिजवाया और मर्ग कायम जांच में लिया गया। पुलिस को मौका मुआयना करने के बाद प्रकरण संदेहास्पद पाया गया।

सिराली पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रकरण की तत्परता से जांच की। बरामद शव की सिनाख्तगी सोनू पिता राजेंद्र जोगी उम्र 30 साल निवासी सतनामी नगर भोपाल के रूप में हुई। मृतक की पीएम रिपोर्ट में आई चोटें एवं मुखबिर तंत्र से यह साक्ष्य एकत्रित हुए कि 4 दिसंबर को मृतक अपनी पत्नी ज्योति जोगी उम्र 23 साल के साथ अपने ससुराल गहाल आया हुआ था।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

मृतक की पत्नी का गहाल निवासी पिंटू गुर्जर से शादी के पूर्व से प्रेम संबंध होने के तथ्य मिले। वह अपने प्रेमी के साथ रहने के उद्देश्य से पति सोनू की योजनाबद्ध तरीके से हत्या करवाने के उद्देश्य से उसे घर लाई। 5 दिसंबर को अपने प्रेमी पिंटू एवं उनके अन्य दोस्त धर्मेंद्र व विजय ने सोनू को पार्टी करने के बहाने से खेत में बुलाया। अत्यधिक शराब पिलाई तथा रात करीब 9 बजे खेत में उसके साथ मारपीट की। सिर पर लोहे की राड से हमला कर घायल किया। अधमरी हालत में साक्ष्य छुपाने उसे पुल के नीचे से माचक नदी में फेंक दिया।

लोहे की राड और बाइक जब्त

प्रकरण में सभी आरोपितों के विरुद्ध धारा 302, 201, 120 बी व 34 भादवि का पंजीबद्ध कर आरोपितों की गिरफ्तारी की गई। रविवार को आरोपितों को न्यायालय पेश किया गया। मालूम हो मृतक की जेब से भोपाल से हरदा का ट्रेन टिकट मिला था। मामले में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक लोहे की राड और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की। ज्योति पति सोनू जोगी कि दो संताने हैं, जिनमें एक चार वर्षीय पुत्र और दो वर्षीय पुत्री है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.