Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कांग्रेस सरकार ने ठुकराई थी MSP पर स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश, सदन में मंत्री ने दिया ये जवाब

40

किसानों का आंदोलन एक बार फिर दिल्ली कूच करने पर आमादा है. किसान एमएसपी पर स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट लागू करने की मांग कर रहे हैं. विपक्षी दलों ने भी किसानों की मांग का समर्थन कर दिया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि अगर भविष्य में महागठबंधन की सरकार बनती है तो किसानों की एमएसपी की मांग पूरी की जायेगी. लेकिन साल 2010 में जब यूपीए की सरकार थी तब एमएसपी पर स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट को लागू करने से खारिज कर दिया गया था.

साल 2010 में राज्यसभा में इस बाबत हुआ एक सवाल-जवाब इस तथ्य की पुष्टि करता है. 16 अप्रैल को एमसपी पर स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लेकर राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर ने मंत्री से सवाल किया था. उनका सवाल था क्या सरकार ने किसानों को भुगतान किए जाने वाले लाभकारी मूल्यों की गणना के संबंध में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है? यदि हां, तो इस संबंध में ब्यौरा क्या है; और यदि नहीं तो इसके क्या कारण हैं?

एमएसपी पर यूपीए सरकार ने दिया था जवाब

प्रकाश जावड़ेकर के इस प्रश्न के उत्तर में कृषि मंत्रालय में तत्कालीन खाद्य एवं उपभोक्ता मामले तथा सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्र केवी थॉमस ने जवाब दिया था. उन्होंने कहा था कि प्रोफेसर एमएस स्वामीनाथन की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय किसान आयोग ने सिफारिश की है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य उत्पादन की औसत लागत से कम से कम 50% अधिक होना चाहिए.

थॉमस ने कहा- बाजार का संतुलन बिगड़ेगा

हालांकि इसी के साथ उन्होंने आगे ये भी कहा कि इस सिफारिश को सरकार ने स्वीकार नहीं किया है. उन्होंने इस संबंध में ये तर्क दिया था कि एमएसपी की सिफारिश कृषि लागत और मूल्य आयोग (सीएसीपी) के मापदंडों के आधार पर और साथ ही वाजिब जरूरतों के आधार पर विचार करते हुए की जाती है. तत्कालीन सरकार का ये मानना था कि लागत पर कम से कम 50% की वृद्धि निर्धारित करने से बाजार की व्यवस्था खराब हो सकती है. एमएसपी और उत्पादन लागत के बीच का संतुलन बिगड़ सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.