Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

जर्मनी में रहने वाला डाक्टर पति, पत्नी से बोला- तू मेरी प्रापर्टी, देह व्यापार कर रुपये कमाओ

36

इंदौर। पति-पत्नी का हैरान करने वाले केस सामने आया है। पत्नी ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। आरोप है कि पति आपत्तिजनक वीडियो बना कर ब्लैकमेल कर रहा था। उसने यह भी कहा कि तू मेरी प्रोपर्टी है। देह व्यापार कर के मुझे रुपये कमा कर दो। पुलिस ने पति पर केस दर्ज कर लिया है।

विजय नगर पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता 31 वर्षीय महिला डाक्टर (बीडीएस) है। पति भी बीडीएस डाक्टर ही है। दोनों की करीब 10 साल पूर्व दोस्ती हुई थी। इसके बाद उनमें संबंध बने और पति-पत्नी के रूप में रहने लगा।आरोपित पति (डाक्टर) महिला को जर्मनी ले गया। यहां उसने रुपयों की मांग कर परेशान करना शुरू कर दिया।पीड़िता का आरोप है कि पति ने उससे कहा कि तुम्हारे पिता काफी संपन्न है इसके बाद भी दहेज में कुछ नहीं दिया।

आरोपित पति ने पत्नी के अंतरंग पलों के वीडियो और फोटो खींच लिए। नहाते हुए भी आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। उसने वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित करने की धमकी दी। यह भी कहा कि तुम मेरी प्रोपर्टी हो। मेरे लिए रुपये कमा कर लाओ। जर्मनी में देह व्यापार जायज है। तुम देह व्यापार करो और रुपये कमाओ। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो मारपीट करने लगा। उसने पीड़िता से कहा कि अपने पिता को काल करो और एक करोड़ रुपये मंगवाओ। वरना तुम्हें भारत भेज दूंगा। कुछ समय बाद पीड़िता इंदौर आई और स्वजन को पूरा घटनाक्रम बताया। मामले की उच्च अधिकारियों को शिकायत कर सोमवार को डाक्टर पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई तब आरोपित पति दोबारा जर्मनी जाने की तैयारी कर रहा था। उसने पासपोर्ट रिन्यूअल करवाने के लिऐ आवेदन दिया था। पुलिस ने मामले को जांच में लिया और पासपोर्ट के सत्यापन को रोक लिया। पुलिस अब आगे कार्रवाई कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.