Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...

28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा पर लगेगा चंद्रग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये 7 काम

73

इंदौर। साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के दिन लगेगा। हिंदू पंचांग के मुताबिक, साल का आखिरी चंद्रग्रहण भारत में 28 अक्टूबर को रात 11:30 बजे से शुरू होगा और 29 अक्टूबर को देर रात 2:22 बजे खत्म होगा। हिंदू पंचांग के मुताबिक, चंद्र ग्रहण में सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। ऐसे में 28 अक्टूबर को दोपहर 2:52 से सूतक शुरू होगा और ग्रहण समाप्ति पर ही सूतक काल खत्म होगा। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी ये गलतियां नहीं करना चाहिए।

घर से बाहर न निकले गर्भवती महिलाएं

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ऐसा करने से गर्भस्थ शिशु को रेडिएशन के कारण नुकसान हो सकता है। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान घर में ही रहना चाहिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं को चंद्रग्रहण के दौरान खान भी नहीं बनाना चाहिए और न कुछ खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से भी बच्चे की सेहत पर बुरा असर होता है।

इन चीजों का उपयोग न करें

ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को धारदार चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को चंद्रग्रहण के दौरान चाकू, कैंची, सिलाई, कढ़ाई या बुनाई जैसा कोई भी काम नहीं करना चाहिए। इसे भी अशुभ माना जाता है।

भगवान का ध्यान व मंत्र जाप करें

गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के समय भगवान का ध्यान करने के साथ-साथ मंत्रों का जाप करें। मन को एक स्थान पर स्थिर रखकर चिंतन-मनन करना चाहिए। इस दौरान भगवान की मूर्तियों का भी स्पर्श नहीं करना चाहिए।

ग्रहण काल में बिल्कुल न सोएं

चंद्रग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को सोना नहीं चाहिए। ग्रहण काल में सोने से बच्चे पर बुरा असर हो सकता है। ग्रहण के दौरान चंद्र दर्शन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां और बच्चे दोनों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ग्रहण काल में सफेद चीजों का दान जरूर करना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.