Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

16वीं विधानसभा का दूसरा सत्र आज से होगा शुुरू, वित्त विभाग के मुखिया जगदीश देवड़ा पेश करेंगे लेखानुदान

34

 16 वीं विधानसभा का दूसरा सत्र आज से शुरू हो रहा है।जिसमें मप्र के उपमुख्यमंत्री ,वित्त विभाग के मुखिया जगदीश देवड़ा लेखानुदान पेश करेंगे। दरअसल, अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव के चलते सरकार लेखानुदान ला रही है। जिसमें जुलाई में मानसून सत्र के दौरान पूर्ण बजट पेश होगा और आज के सत्र की शुरुआत राज्यपाल मंगू भाई पटेल के अभिभाषण से होगी। इसके बाद अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्ताव लाया जाएगा। सत्र के दौरान विधानसभा में चार स्थगन प्रस्ताव और 233 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाए जाएंगे। 12 अशासकीय संकल्प भी लाए जाएंगे। शून्यकाल में पढ़ी जाने वाली सूचनाओं के लिए 58 प्रस्ताव हैं। इसके साथ ही 11 अधिसूचनाएं पढ़ी जाएंगी।

बता दें कि इस सत्र के लिए विधायकों ने 2303 सवाल पूछे हैं। इसमें 1163 तारांकित और 1140 अतारांकित कैटेगरी में शामिल किए गए हैं। वहीं 19 फरवरी तक चलने वाले विधानसभा सत्र के चलते विधानसभा भवन के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है। आदेश के बाद विधानसभा के आसपास न तो भीड़ इकट्‌ठा होगी और न ही कोई सभा, रैली या धरना प्रदर्शन किया जा सकेगा। पांच किलोमीटर के दायरे में प्रतिबंध का असर रहेगा। साथ ही शवयात्रा या बारात पर यह आदेश लागू नहीं रहेगा। विधानसभा सत्र के हंगामेदार होने के आसार है। हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट को लेकर विपक्ष के विधायक सत्ता पक्ष को घेर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.