Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हुई, आरोपी मालिक समेत 3 गिरफ्तार

42

मध्यप्रदेश के हरदा जिला मुख्यालय पर आज एक पटाखा फैक्ट्री में सिलसिलेवार विस्फोट और आग लगने की घटना के मामले में यहां सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी राजेश अग्रवाल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार फैक्ट्री संचालक राजेश अग्रवाल के अलावा सोमेश अग्रवाल और रफीक नाम के एक आरोपी को रात्रि में गिरफ्तार किया गया। आरोपी भागने की फिराक में थे, तभी उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 304, 308 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा विस्फोटक अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। इस बीच घटनास्थल से मलबा हटाने का कार्य देर रात में भी जारी रहा।  बता दें हरदा की फैक्ट्री में धमाका होने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 150 से ज्यादा लोग इस हादसे में घायल हो गए है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बुधवार को दिन में हरदा जाएंगे और स्थिति का जायजा लेंगे। इसके पहले वे भोपाल के हमीदिया अस्पताल पहुंचे, जहां पर इस हादसे में घायल लोगों को भर्ती कराया गया है। उन्होंने घायलों से मुलाकात की और उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

हरदा हादसे के कारण भोपाल में बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश चुनाव प्रबंधन कार्यालय का पूजन एवं उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के अनुसार यह कार्यक्रम स्थगित किया गया है, लेकिन प्रदेश चुनाव समिति की बैठक दिन में एक बजे होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.