Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

खरगोन में 40 फीट ऊंचे पुल से इंदिरा सागर नहर में गिरी कार, पति-पत्नी की हुई दर्दनाक मौत..

34

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एक कार सनावद – खरगोन मार्ग पर 40 फीट ऊंचे पुल से इंदिरा सागर नहर में गिर गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने कार को बाहर निकाला। इसके बाद दंपति के शवों को बाहर निकाला गया। नहर के 40 फीट ऊंचे पुल से कार गिरने की सूचना पर हड़कंप मच गया था।

मृतक किसान है वह अपनी पत्नी रेखा के साथ खरगोन शहर जा रहा था। बताया जा रहा है कि कुंडिया के पास स्थित इंदिरा सागर बांध की मुख्य नहर के नजदीक पहुंचने पर कार अनियंत्रित हो गई थी और नहर में गिर गई। गांव के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। तत्काल सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि कार किन करण के चलते अनियंत्रित हुई।

इस मामले में सीतापुर पुलिस चौकी इंचार्ज सुदर्शन ने बताया कि दंपति शहर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ और दोनों की मौत हो गई है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रस्सी के सहारे कार को बाहर निकाला ग्रामीणों ने भी बचाव अभियान में पुलिस की मदद की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.