Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रायपुर में अवैध कबाड़ कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: उरला और खमतराई के 20 ठिकानों पर एक साथ छा... छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में खुला जिले का पहला आधिकारिक UIDAI आधार सेवा केंद्र: अब क्षेत्रीय नागरिकों... ग्वालियर में ट्रक से 800 पेटी कश्मीरी सेब लूट की कहानी निकली झूठी: व्यापारी को 12 लाख का चूना लगाने ... मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग वाली याचिका की खारिज: कहा- संविधान में ... प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई: सौरभ भारद्वाज को जवाब दाखिल करने के... मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का असर: दमोह में पारा लुढ़ककर 6 डिग्री पहुंचा, भोपाल में ल... मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की अनोखी पंचायत: पति से अनबन के चलते पिछले तीन महीने से मायके में बैठी है... जबलपुर के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा: भोजन की छुट्टी के दौरान रतनजोत के बीज खाने से 5 मासूम बच्चों ... जबलपुर में भाजपा विधायक के साले की सनसनीखेज हत्या: MPEB सब स्टेशन में ड्यूटी के दौरान पहले मारी गोली... विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्थल सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य आगाज: भगवान बुद्ध के प्रिय शिष...

हरदा से दिल्ली भागने की कोशिश कर रहे पटाखा फैक्ट्री के मालिक समेत पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा..

65

हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में हुए फैक्ट्री में ब्लास्ट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया है। पकड़े गए लोगों के नाम राजेश अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल और रफीक खान बताए जा रहे हैं। फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के मामले का मुख्य आरोपी हरदा से दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था। उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। राजेश अग्रवाल को राजगढ़ जिले के सारंगपुर से पकड़ा गया है। कार में सवार होकर वह दिल्ली जा रहा था।

मंगलवार को हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ जिसमें कई लोग घायल हो गए और 11 लोगों की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि यह अवैध फैक्ट्री का संचालक राजेश अग्रवाल है राजेश अग्रवाल हरदा से उज्जैन और उज्जैन से मक्सी के रास्ते होते हुए दिल्ली जा रहा था। इस कार में राजेश अग्रवाल के साथ सोमेश अग्रवाल भी था आरोपी हरदा से गायब होने के लिए दिल्ली जा रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.