Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रायपुर में अवैध कबाड़ कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: उरला और खमतराई के 20 ठिकानों पर एक साथ छा... छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में खुला जिले का पहला आधिकारिक UIDAI आधार सेवा केंद्र: अब क्षेत्रीय नागरिकों... ग्वालियर में ट्रक से 800 पेटी कश्मीरी सेब लूट की कहानी निकली झूठी: व्यापारी को 12 लाख का चूना लगाने ... मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग वाली याचिका की खारिज: कहा- संविधान में ... प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई: सौरभ भारद्वाज को जवाब दाखिल करने के... मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का असर: दमोह में पारा लुढ़ककर 6 डिग्री पहुंचा, भोपाल में ल... मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की अनोखी पंचायत: पति से अनबन के चलते पिछले तीन महीने से मायके में बैठी है... जबलपुर के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा: भोजन की छुट्टी के दौरान रतनजोत के बीज खाने से 5 मासूम बच्चों ... जबलपुर में भाजपा विधायक के साले की सनसनीखेज हत्या: MPEB सब स्टेशन में ड्यूटी के दौरान पहले मारी गोली... विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्थल सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य आगाज: भगवान बुद्ध के प्रिय शिष...

मध्य प्रदेश में यूनिवर्सिटी के कुलपति अब कहलाएंगे कुलगुरु, मोहन कैबिनेट की मीटिंग में लगी मुहर..

69

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। इस में सबसे महत्वपूर्ण मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक है। आपको बता दें की जिला स्तर पर चाइल्ड हेल्पलाइन के संचालन की स्वीकृति भी कैबिनेट में मिली है और मध्य प्रदेश में अब शराब भी महंगी हो जाएगी। मध्य प्रदेश में अब विश्वविद्यालय के कुलपति कुलगुरु कहलाएंगे।

मंत्रालय में मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक हुई। मंत्री परिषद द्वारा कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2023 – 24 में शून्य फ़ीसदी पर कृषकों को अल्प अवधि फसल ऋण दिए जाने की योजना को जारी रखने की स्वीकृति दी है। सहकारी बैंकों के माध्यम से कृषकों को फसल ऋण प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही मदिरा दुकानों के वर्ष 2023 – 24 के वार्षिक मूल में 15% की वृद्धि करने का निर्णय भी लिया गया है।

कुलगुरु कहलाएंगे अब कुलपति

मोहन कैबिनेट में विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2024 के माध्यम से मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 में संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। विधेयक में संशोधन के अनुसार विश्वविद्यालय में कुलपति पद नाम को कुलगुरु किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.