Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रायपुर में अवैध कबाड़ कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: उरला और खमतराई के 20 ठिकानों पर एक साथ छा... छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में खुला जिले का पहला आधिकारिक UIDAI आधार सेवा केंद्र: अब क्षेत्रीय नागरिकों... ग्वालियर में ट्रक से 800 पेटी कश्मीरी सेब लूट की कहानी निकली झूठी: व्यापारी को 12 लाख का चूना लगाने ... मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग वाली याचिका की खारिज: कहा- संविधान में ... प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई: सौरभ भारद्वाज को जवाब दाखिल करने के... मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का असर: दमोह में पारा लुढ़ककर 6 डिग्री पहुंचा, भोपाल में ल... मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की अनोखी पंचायत: पति से अनबन के चलते पिछले तीन महीने से मायके में बैठी है... जबलपुर के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा: भोजन की छुट्टी के दौरान रतनजोत के बीज खाने से 5 मासूम बच्चों ... जबलपुर में भाजपा विधायक के साले की सनसनीखेज हत्या: MPEB सब स्टेशन में ड्यूटी के दौरान पहले मारी गोली... विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्थल सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य आगाज: भगवान बुद्ध के प्रिय शिष...

कांग्रेस में लगातार जारी है बैठकों का दौर, महिला मोर्चा , यूथ कांग्रेस और सेवादलों की आज होगी महत्वपूर्ण मीटिंग…

44

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी में लगातार बैठकों का दौर जारी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक लेंगे। इस बैठक में महिला मोर्चा, यूथ कांग्रेस ,सेवादल समेत सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

आपको बता दें कि हरदा में हुए पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद घायलों और मृतकों के परिजनों से कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मुलाकात करेंगे और घटनास्थल पर भी पहुंचेंगे और यहां पर पहुंचकर वह मुआयना करेंगे।

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस लोकसभा बार चुनाव संचालन समितियां भी बनाएगी। इसके साथ ही पार्टी में जो पद अभी खाली हैं। उनको जल्द भर दिया जाएगा और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने खाली पदों पर नियुक्ति करने के निर्देश भी दे दिए हैं पंचायत और वार्ड स्तर पर भी अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.