Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

अब जाम छलकाना महंगा होगा! लाइसेंस रिन्युअल के लिए होना होगा एकजुट, नई शराब नीति को मिली मंजूरी

39

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीते दिन मंत्रालय में हुई मोहन कैबिनेट के बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। इस बैठक में शराब को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। एमपी में जाम छलकाना महंगा होने जा रहा है। सरकार ने 15% बढ़ोत्तरी का निर्णय लिया है। एमपी में शराब दुकान के लिए लाइसेंस फीस को 15% बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

नई आबकारी नीति को मिली मंजूरी

मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश की नई शराब नीति के प्रस्ताव पर चर्चा कर मंजूरी दी गई है। जिसके बाद अब पिछले साल के मुकाबले शराब दुकानों के ठेके 15 फीसदी अधिक दरों पर आवंटित किए जाएंगे। नई नीति में प्रावधान किया गया है कि यदि 75 फीसदी शराब दुकान के ठेकेदार बढ़ी हुई दरों पर रिन्युअल के लिए तैयार होते हैं, तब ही दुकानों का रिन्युअल होगा। वरना शराब दुकानों के नए सिरे से टेंडर किए जाएंगे। सरकार ने ये भी निर्णय लिया है कि धार्मिक स्थलों और स्कूलों से शराब दुकान डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर होगी। नियमों का पालन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वर्ष 2024-25 के लिए आबकारी नीति को मंजूरी दी गई है।

किसानों को मिलेगा बिना ब्याज का कर्जा

इसके अलावा कैबनेट की बैठक में किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया गया है। कैबिनेट ने ये भी फैसला लिया है कि किसानों को हर साल की तरह इस बार भी शून्य फीसद ब्याज दर पर कर्ज मिलेगा। इसके साथ ही प्रदेश में बाल संरक्षण इकाई शुरू की जाएगी, वहीं हेल्पलाइन सेवा में संविदा पर सारा स्टाफ तैनात होगा। इसके अलावा कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि अब कुलपतियों को कुलगुरु कहा जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.