Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

‘लाल कृष्ण आडवाणी के बाद एक और नेता हैं, उन्हें भी सम्मानित करना चाहिए’ पूर्व सीएम ने उठाई मांग

44

भोपाल। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को सरकार भारत रत्न से नवाजने जा रही है। इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी जिसके बाद से देशभर के तमाम नेता बधाई दे रहे है। लेकिन अब इस मामले में विपक्ष के नेताओं ने बीजेपी पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। जहां एक तरफ एमपी के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उन्हें भारत रत्न मिलने पर सवाल उठाए थे तो अब पूर्व सीएम ने एक और बड़ी मांग कर दी है।

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के बाद एक और नेता को सम्मानित करने की मांग उठाई है। दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘पीएम मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देकर नेक काम किया है बधाई। देर से ही सही पर दिया तो, अब एक और हैं जिन्होंने आरएसएस, बीजेपी के लिए और देश के लिए उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। वे हैं, डॉ मुरली मनोहर जोशी। उनको भी भारत सरकार को सम्मानित करना चाहिए।’

इससे पहले एमपी कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष ने लाल कृष्ण आडवाणी को दिए जाने वाले भारत रत्न को लेकर सवाल खड़े करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि ये तो देश के सर्वोच्च सम्मान का अपमान ही कहा जाएगा !!! लालकृष्ण आडवाणी जी को सरकार ने ‘भारत रत्न’ देने की घोषणा की।… मैं अभी तक समझ नहीं सका कि आखिर आडवाणी जी ने ऐसा कौनसा काम किया है की उन्हें ‘भारत रत्न’ देने का फैसला किया गया? यह देश भूला नहीं है कि देशभर में साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने में आडवाणी जी की बड़ी भूमिका रही!

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.