Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Haryana News: 60 की उम्र में उड़ान! हरियाणा की आजादो देवी ने ट्रिपल जंप में जीता ब्रॉन्ज मेडल, जज्बे को सलाम

31

टोहाना: शहर के आजाद नगर  की रहने वाली 60 वर्षीय रिटायर्ड महिला शिक्षिका आज़ादो देवी ने राजस्थान के अजमेर में आयोजित राष्ट्र स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 60 से 64 वर्ष आयु वर्ग की ट्रिपल जंप स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में देशभर के प्रत्येक कोने से बुजुर्ग महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

मेडल जीतने के बाद आज़ादो देवी ने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने में उन्हें अपने परिवार का पूरा सहयोग मिला, खासकर उनके पति धर्मपाल नैन ने हर कदम पर उनका साथ दिया। उन्होंने बताया कि जब वह अभ्यास या प्रतियोगिता के लिए बाहर जाती थीं तो उनके पति घर का सारा काम संभाल लेते थे। आज़ादो देवी ने कहा कि उनके बच्चे भी खेलों के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी नौकरी पर कार्यरत है। आजादो देवी ने बताया कि उन्होंने भी खेलो के बल पर ही सरकारी नौकरी हासिल की थी, उसके तीनों बच्चों ने भी खेलों में उपलब्धि हासिल कर नौकरी पाई है।

आज़ादो देवी ने कहा कि अब उनका लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया में जाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता ने भाग लेकर मेडल जीतना है और वह इसके लिए लगातार तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह सुबह रोजाना पांच बजे उठकर सैर करने के लिए जाती हैं और कभी फास्ट फूड नहीं खाती जिसके चलते वह पूरी तरह से स्वस्थ है। आज़ादो देवी के पति धर्मपाल नैन दुर्गा स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं। उनके पति धर्मपाल नैन ने कहा कि आजादो बचपन से ही खेलों में रुचि रखती हैं और मेडल जीतती रही हैं। पड़ोसी ईश्वर बुरा ने कहा कि आज़ादो

देवी ने जो कर दिखाया है, वह महिलाओं के साथ-साथ युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है और जिससे उनकी पत्नी भी ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तैयार है। बजरंग मॉडल स्कूल के संचालक विनय वर्मा ने कहा कि आज़ादो देवी टोहाना की शान हैं और उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। इस अवसर पर बिमला नैन बूरा, बबिता कतीरा, कविता, अनु बूरा, प्रिया ने बधाई दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.