Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

पंजाब पुलिस ने 84 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

43

चंडीगढ़: राज्य से नशों का पूरी तरह से सफाया करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 41वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 84 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.5 किलो हेरोइन, 86 किलो भुक्की और 70,400 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ ही 41 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 5621 हो गई है।

यह ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (डी जी पी ) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर सुपरिंटेंडेंट्स ऑफ पुलिस को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ जंग की निगरानी हेतु 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी गठित की गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि 86 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1200 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 452 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके तहत राज्य भर में 49 एफआईआर दर्ज की गईं। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने पूरे दिन चले ऑपरेशन के दौरान 482 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – इंफोर्समेंट, नशामुक्ति और रोकथाम (ईडीपी) – लागू की गई है और पंजाब पुलिस द्वारा इस रणनीति के नशामुक्ति भाग के तहत 2 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया गया है।

इस दौरान पंजाब पुलिस ने जेलों में गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए छह जिलों – बठिंडा, मानसा, बरनाला, पटियाला, संगरूर और एसएएस नगर की विभिन्न जेलों में तलाशी अभियान भी चलाया। स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा, “हमारी पुलिस टीमों ने जेल परिसरों में बैरकों, रसोई और शौचालयों समेत कोने-कोने की गहन तलाशी ली।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.