Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

नकुलनाथ ने दाखिल किया नामांकन पत्र, कमलनाथ बोले- आइये देश में एक नई राजनीति की शुरुआत करें

103

छिंदवाड़ा (साहुल सिंह): पूर्व सीएम कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ ने लोकसभा सीट छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी के रुप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मंगलवार सुबह लगभग 11:20 पर स्थानीय जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर उन्होंने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व सांसद अलका नाथ और नकुलनाथ की पत्नी प्रिया नाथ मौजूद रही।

इसके पहले सुबह ही उन्होंने पूरे परिवार के साथ अपने गृह निवास शिकारपुर में हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद परिवार समेत कलेक्ट्रेट पहुंचकर यहां जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर शैलेंद्र सिंह के समक्ष अपना परिचय दाखिल किया। इस दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ की धर्मपत्नी अलका नाथ और नकुलनाथ कि धर्मपत्नी प्रिया नाथ साथ में मौजूद रही।

नामांकन दाखिल करने के बाद नकुलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ श्याम टॉकीज क्षेत्र से नामांकन रैली में शामिल होंगे। उसके बाद मानसरोवर कांप्लेक्स के पास स्थित सभा स्थल पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीसीसी चीफ़ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस के तमाम नेताओं शक्ति प्रदर्शन करेंगे।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने नकुलनाथ के नामांकन से पहले कांग्रेस को जिताने को लेकर आव्हान किया है। कमलनाथ ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। उनके साथ प्रदेशभर के कांग्रेस नेता और हज़ारों कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। मैं और पूरा छिंदवाड़ा परिवार इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनेगा। आइये हम नामांकन की प्रक्रिया के साथ देश में एक नई राजनीति की शुरुआत करें। जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस”।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.