Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

Deepender Hooda Lunch: सांसद दीपेंद्र हुड्डा के घर लंच पर पहुंचे राहुल और प्रियंका गांधी, हरियाणा के दिग्गज विधायक भी रहे मौजूद

24

दिल्ल :  हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित वार्षिक लंच कार्यक्रम इस बार खास राजनीतिक संदेशों का गवाह बना। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ कांग्रेस के कई दिग्गज राष्ट्रीय नेता, सांसद और विधायक भी मौजूद रहे।

इस दौरान पूर्व मुख्य मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने गर्मजोशी के साथ मेहमानों का स्वागत किया। दोपहर के इस भोजन के साथ-साथ लोग सम-सामयिक मुद्दों पर गंभीर चर्चा भी करते दिखाई दिए। भोज के बहाने से कई पुराने साथियों की आपस में मुलाकात भी हुई और विचार-विमर्श भी हुआ। ज्ञात हो कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा हर वर्ष लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में दिल्ली में अपने आवास पर भोज का आयोजन करते रहे हैं।

15 तालकटोरा रोड स्थित सांसद दीपेंद्र हुड्डा के निवास पर आयोजित इस लंच में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट सहित दर्जनों सांसद, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी तथा हरियाणा कांग्रेस के विधायक और सांसद पहुंचे। कार्यक्रम में देश और प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर अनौपचारिक चर्चा भी हुई।

गौरतलब है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा हर साल संसद सत्र के दौरान कांग्रेस सांसदों, विधायकों, वरिष्ठ नेताओं और पत्रकार साथियों के सम्मान में यह लंच कार्यक्रम आयोजित करते हैं। यह परंपरा पिछले कई वर्षों से चली आ रही है, लेकिन इस बार कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की मौजूदगी रही।

लंच कार्यक्रम के दौरान नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। कई सांसदों और विधायकों ने पार्टी संगठन, आगामी चुनावों की रणनीति और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। हालांकि इसे औपचारिक बैठक नहीं बताया गया, लेकिन राजनीतिक संदेश साफ तौर पर नजर आया।

आज दोपहर के लंच में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, जया बच्चन, सचिन पायलट, मिलिंद देवड़ा, बी के हरिप्रसाद, सौगता रॉय, मुकुल वासनिक, मनीष तिवारी, सलमान खुर्शीद, संदीप दीक्षित, दिग्विजय सिंह, मनोज कुमार झा, प्रफुल्ल पटेल, राजीव शुक्ला, आनंद शर्मा, जनार्धन द्विवेदी, हरेंद्र मलिक, किशोरी लाल शर्मा, मोहम्मद जावेद, जोथीमणि सेन्निमलाई, टी सुमति, जीतू पटवारी, हरीश चौधरी, एस वेंकटेश, अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रमोद तिवारी, उम्मेदाराम बेनीवाल, हरीश मीणा, नासिर हुसैन, राव नरेंद्र, राघव चड्डा, महुआ मोइत्रा, गुरदीप सप्पल, अक्षय यादव, नीरज दांगी, मनोज कुमार सासाराम, संजना जाटव, उज्ज्वल रमन सिंह, धर्मेंद्र यादव, इमरान प्रतापगढ़ी, रंजीता रंजन, पप्पू चौधरी, शशिकान्त सेंथिल, पवन खेड़ा, अश्वनी कुमार, प्रियंका चतुर्वेदी, सुप्रिया श्रीनेत सहित हरियाणा कांग्रेस के सभी विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, जिला अध्यक्ष के साथ-साथ सैंकड़ों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.