Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

श्रेयस अय्यर का तूफानी कमबैक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा धमाकेदार शतक

124

इंदौर।  विश्व कप 2023 से पहले टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर है। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर फॉर्म में लौट आए है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में श्रेयस ने शतक लगाया। चोट से वापसी के बाद यह अय्यर की जबरदस्त पारी है। श्रेयस अय्यर ने अपना शतक पूरा करने के लिए 86 गेंदों का सामना किया। जिसमें 3 छक्के और 10 चौके लगाए। अय्यर 90 गेंदों पर 105 रन बनाकर आउट हुए।

श्रेयस अय्यर का करियर का चौथा शतक

यह श्रेयस अय्यर का तीसरा वनडे सेंचुरी है। वहीं, कुल मिलाकर चौथा शतक है। वनडे के अलावा श्रेयस ने टेस्ट में एक शतक लगाया है। श्रेयस अय्यक मार्च में पीठ की चोट के कारण क्रिकेट से बाहर हो गए थे। इसके बाद उन्होंने एशिया कप में वापसी की, लेकिन दो मैच खेलने के बाद फिर से चोटिल हो गए।

विश्व कप टीम का हिस्सा हैं श्रेयस

हालांकि एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली वनडे में कुछ खास नहीं कर सके। उनके शतक से टीम मैनेजमेंट ने राहत की सांस ली है। श्रेयस अय्यर विश्व कप टीम का हिस्सा हैं।

लंबे समय से क्रिकेट से दूर थे श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर आईपीएल 2023 से पहले चोटिल हो गए थे। इसके बाद काफी समय तक मैदान से दूर रहे। एशिया कप के लिए उनकी टीम में वापसी हुई, लेकिन फिटनेस की समस्या के कारण उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया। हालांकि अब श्रेयस वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म में आ गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.