Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ... Gwalior News: पड़ाव थाने के सामने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकान में घुसकर मिठाई विक्रेता को मार...

रात के समय बदमाशों ने मचाया गदर, खंडित की गणेश प्रतिमा, हिंदू संगठनों के किया चक्काजाम

36

विदिशा। सोमवार की रात 12:30 बजे एक कर में सवार पांच बदमाशों ने ने पीतल मिल चौराहा से लेकर बंटी नगर के बीच जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उन्होंने एक कार को डंडों से तोड़ दिया, वहीं सेंट मेरी कॉलेज के सामने लगी गणेश मूर्ति को भी खंडित कर दिया। वहां मौजूद झांकी संचालकों पर फायरिंग की गई। लोगों का कहना है कि झांकी की सुरक्षा में लगे लोगों ने गलियों में भाग कर जान बचाई। गुस्साए लोगों ने सुबह मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इसके बाद पुलिस ने तीन नामजद सहित दो अन्य लोगों पर प्रकरण कायम किया है। इस तोड़फोड़ में शहर के फेमस दोसा वाले अन्ना का नाम आने पर पुलिस ने उसकी दो दुकानों को तोड़ दिया।

पीतल मिल चौराहा क्षेत्र के झांकी संचालकों ने बताया कि बीती रात करीब 12:30 बजे बंटी नगर तरफ से एक कर आई और उसमें सवार युवकों ने गाली गलौज करते हुए फायरिंग की और इसके बाद आगे की तरफ चले गए कुछ देर बाद फिर वापस आए और वहां सड़क किनारे खड़ी भाजपा नेता रामनारायण विश्वकर्मा की कार को डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया। तीसरी बार युवक आए और फायरिंग करते हुए गणेश के मूर्ति के हाथों को खंडित कर दिया । वहां मौजूद लोगों ने गलियों में भाग कर अपनी जान बचाई।

हिंदू संगठनों ने तीन घंटे किया चक्काजाम

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रात में पुलिस के आने के बाद भी एक बार फिर बदमाश आए और गाली गलौज करते हुए निकल गए। पुलिस के वाहन से उनका पीछा भी किया लेकिन वह उन्हें पकड़ नहीं पाए। इसी बात से नाराज होकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सुबह चक्का जाम कर दिया। लोगों की मांग थी कि आरोपितों के मकान तोड़े जाएं और उनका शहर में जुलूस निकाला जाए। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी समीर यादव ने नाराज कार्यकर्ताओं को निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।

आरोपितों पर 307 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज

घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी, सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हो गए थे और सभी एकजुट होकर सिविल लाइन थाने पहुंचे, जहां पर रंजीत अन्ना और सुमत भार्गव सहित तीन अन्य आरोपितों के खिलाफ धारा 307 सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी आशुतोष सिंह राजपूत का कहना है कि पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी में खोजबीन कर रही है। आरोपितों के घरों में ताले डले हुए है।

अन्ना की दुकानों पर उतरा गुस्सा

रंजीत उर्फ अन्ना शहर के नीमताल चौराहा पर दोसा का ठेला लगाता है और उसकी एक पक्की दुकान विवेकानंद चौराहा पर है। घटना के बाद पुलिस ने नीमताल चौराहा पर खड़े ठेले को तोड़ दिया और बुलडोजर से विवेकानंद चौराहा स्थित दुकान के बाहर रखे सामान को तोड़ दिया। दुकान का शटर खोलते ही नाराज भीड़ भी अन्ना की दुकान में घुस गई और लाठी – डंडों से कुर्सी, टेबल सहित अन्य सामान को तोड़ दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.