Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इतिहास रचने को तैयार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, चिल्ड्रंस डे पर बनाएंगे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड— बनें... दीपावली पर व्यापारिक समृद्धि के लिए क्यों किया जाता है चोपड़ा पूजन? जानिए नए बही-खातों की पूजा का मह... भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज, क्या 93 महीने बाद फिर इतिहास दोहराएगी टीम इंडिया? जेएनयू परिसर में खूनी संघर्ष, छात्रा से दोस्ती के विवाद में छात्र पर चाकू से हमला— दाईं आंख की रोशनी... आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीखने का शानदार मौका, 10वीं-12वीं पास युवा कर सकते हैं ये बेहतरीन फ्री एआई को... शेयर बाजार में आज है मुहूर्त ट्रेडिंग, संवत 2083 की शुरुआत के लिए जानें सही समय और निवेश की रणनीति बॉक्स ऑफिस पर छाई रणबीर-यश की ‘रामायण’, तीसरे दिन शानदार उछाल के साथ पार किया 180 करोड़ का आंकड़ा यमन की राजधानी सना के पास सऊदी अरब के भीषण हवाई हमले, महिलाओं और बच्चों समेत 33 लोगों की मौत दिवाली 2026 पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त, सही दिशा और मूर्ति स्थापना के नियम राजधानी में प्रदूषण का कहर जारी, जहांगीरपुरी और बवाना में AQI 450 के करीब— प्रशासन सख्त

कब्रिस्तान के पास लेटा था सब्जी बेचने वाला, नगर निगम कर्मचारियों ने पलट दी कचरे से भरी ट्रॉली, मौत

41

कहते हैं न कि मौत कभी भी, कहीं भी और कैसे भी आ सकती है. इसका कोई तय वक्त या जगह नहीं होती. ठीक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बरेली से सामने आया है. यहां एक शख्स कब्रिस्तान के पास सो रहा था. तभी वहां नगर निगम की कचरे से भरी गाड़ी आई. कर्मचारियों ने कचरे से भरी ट्रॉली वहीं पर पलट दी. उन्हें इस बात का जरा सा भी इल्म नहीं था कि जहां उन्होंने कचरा फेंका है, वहां कोई सो रहा था. कचरे में दबने से सो रहे शख्स की मौत हो गई.

मृतक युवक की पहचान सब्जी विक्रेता सुनील के रूप में हुई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सुनील की सिल्ट में दबकर दम घुटने से ही मौत की पुष्टि हुई है. पुलिस अब आरोपी ठेकेदार नईम शास्त्री की तलाश में दबिश दे रही है. क्योंकि नगर निगम ने ठेका उस ठेकेदार को दे रखा था, जिसके कर्मचारी ने कचरे की ट्रॉली पलटी.

जानकारी के मुताबिक, नवादा शेखान में रहने वाले 45 वर्षीय सुनील प्रजापति फेरी लगाकर सब्जी बेचा करता था. गुरुवार को शाम करीब चार बजे थकान होने के कारण वह सतीपुर रोड पर कब्रिस्तान के पास पेड़ के नीचे लेटा हुआ था. नगर निगम और ठेकेदार के कर्मचारियों ने नाला सफाई की सिल्ट से भरी ट्रॉली उसके ऊपर पलट दी और वहां से चले गए. कुछ देर बाद परिजन सुनील को देखने पहुंचे तो उस स्थान पर सिल्ट पड़ी थी, जहां वह लेटा था.

उन लोगों को सुनील के सिल्ट में दबे होने का शक हुआ. सिल्ट हटा सुनील को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. सुनील के पिता गिरवर सिंह प्रजापति ने थाना बारादरी में नगर निगम के ठेकेदार नईम शास्त्री पर रिपोर्ट दर्ज कराई है. आरोप लगाया कि साजिश के तहत उनके बेटे पर सिल्ट व मलबा डालकर उसकी जान ली गई है. शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, तो सुनील का गला, नाक और मुंह सिल्ट से भरा मिला. सांस अवरुद्ध हो गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई.

अकेले कमाने वाला था सुनील

सुनील प्रजापति की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घर का अकेला कमाऊ सदस्य होने से परिवार के आगे-रोजी रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है. सुनील के परिवार में पत्नी गोमती, दो बेटियां शिल्पी व स्वाति और एक बेटा आर्यन है. दोनों बेटियां इंटर और बेटा दसवीं में पढ़ता है. सुनील डेलापीर मंडी से थोक में सब्जी खरीदकर फेरी लगाकर बेचता था. उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.