Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार: 8.5 महीने की गर्भवती नाबालिग का अवैध गर्भपात, नहर किनारे दफनाया नवजात का ... मुजफ्फरपुर में इंसानियत तार-तार: 87 दिन पहले लापता छात्रा कोलकाता व भागलपुर के रेड लाइट एरिया में बे... शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन: 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट... अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान का शव पहुँचा प्रयागराज: झांसी हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कसारी-मसारी में हो... दही हांडी उत्सव पर महायुति सरकार का बड़ा फैसला: खेल विकास कोष से ₹1.12 करोड़ मंजूर, 1.60 लाख गोविंदा... इलाहाबाद हाईकोर्ट की राज्य सरकार को कड़ी फटकार: गोवंश ले जाने पर वाहन जब्ती व नीलामी अवैध, ₹2 लाख मु... छिंदवाड़ा में कानून-व्यवस्था तार-तार! केबल चोरी के शक में 3 युवकों की बेरहमी से पिटाई, गले में कंटील... दही हांडी उत्सव से पूर्व महाराष्ट्र सरकार की बड़ी सौगात, 1.60 लाख गोविंदाओं को मिलेगा ₹10 लाख का मुफ... कांवड़ यात्रा: जहां मिट जाती हैं जाति और कुल-गोत्र की सीमाएं! जानें योगी सरकार में कैसे बनी सामाजिक ... मुरैना में रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड: छुट्टी पर आए फौजी ने पत्नी को मारी गोली, अस्पताल में ...

जमीन के बदले नौकरी घोटाला… लालू यादव पूछताछ के लिए पटना में ED कार्यालय में हुए पेश, पूछताछ जारी

79

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को पटना में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राजद सुप्रीमो के साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी मौजूद थीं और वे सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजकर 5 मिनट पर ईडी कार्यालय पहुंचे। ईडी कार्यालय में लालू को प्रवेश करवाने के बाद भारती ने पत्रकारों से कहा, ‘‘जब भी कोई केंद्रीय जांच एजेंसी हमारे परिवार के किसी सदस्य को पूछताछ के लिए बुलाती है तो हम वहां जाते हैं और उनके साथ सहयोग करते हैं और उनके सभी सवालों का जवाब देते हैं।”

वहीं लालू के पहुंचने पर पटना ईडी कार्यालय के बाहर मौजूद उनके समर्थकों और पार्टी नेताओं ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अपने विरोधियों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.