Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मशहूर पंजाबी अभिनेत्री Neeru Bajwa ने पंजाब के लिए की बड़ी घोषणा, 5/5 हजार रुपए..

8

फिरोजपुर: प्रसिद्ध अभिनेत्री नीरू बाजवा ने हंभला फाउंडेशन पंजाब के माध्यम से हुसैनीवाला के निकटवर्ती सीमावर्ती गांवों के गुरुघरों में सेवा कर रहे ग्रंथी सिंहों को अगले 6 महीनों के लिए 5/5 हजार रुपए महीना वेतन/सेवा भेंट देने की घोषणा की है।

यह जानकारी हंभला फाउंडेशन पंजाब के गांव हजारा सिंह वाला में चल रहे ‘मुढ़ वसेबा कैंप’ में मुंबई से विशेष रूप से पहुंचे नीरू बाजवा एंटरटेनमेंट के सह-भागी संतोष सुभाष थिट्टे ने दी और बताया कि बाढ़ के कारण जहां फसलों और घरों को नुकसान पहुंचा है, वहीं गुरुघरों के ग्रंथी सिंहों की हालत भी खराब हो गई है और उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है।

हंभला फाउंडेशन पंजाब के डॉ. सुरजीत सिंह सिद्धू, गामा सिद्धू और जगदीप वडिंग ने बताया कि इससे पहले भी नीरू बाजवा ने हंभला फाउंडेशन के माध्यम से इन सीमावर्ती गाँवों के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की पूरी बोर्ड परीक्षा फीस भरने की घोषणा की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.