Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...

पंजाब के इस ऐतिहासिक शहर को मिलने जा रही बड़ी राहत, पढ़ें…

26

श्री मुक्तसर साहिब : ऐतिहासिक शहर श्री मुक्तसर साहिब को बड़ी राहत मिलने जा रही है। दरअसल, श्री मुक्तसर साहिब की नगर कौंसिल में कचरे की सफाई के लिए 15 नए टिप्पर पहुंच चुके हैं। नगर कौंसिल के प्रधान शम्मी तेरिया ने बताया कि कुल 31 टिप्परों का टैंडर लगाया गया था, जिनमें से 15 टिप्पर मुक्तसर आ चुके हैं और बाकी 16 जल्द पहुंचने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि इन टिप्परों को चलाने के लिए सफाई सेवकों की ट्रेनिंग भी शुरू हो चुकी है और जल्द ही यह टिप्पर लोगों की सुविधा के लिए काम करना शुरू कर देंगे। मुक्तसर के विभिन्न स्थानों पर लंबे समय से कचरे के अस्थायी डंप बने हुए थे, जिनके कारण लोगों को बदबू, गंदगी और बीमारियों का डर हमेशा बना रहता था। लेकिन अब नगर कौंसिल की इस योजना के तहत हर वार्ड में एक टिप्पर चलेगा, जो गीले और सूखे कचरे को विभिन्न इकट्ठा करेगा और उसे सीधा सदर वाला में बने बड़े डंपिंग प्वाइंट पर फेंका जाएगा।

प्रधान शम्मी तेरिया ने यह भी कहा कि नगर कौंसिल के पास करोड़ों रुपए लोगों की सुविधा के लिए मौजूद हैं, लेकिन कई प्रस्ताव पास न होने के कारण वह काम रुके हुए हैं। अगर सरकार की तरफ से प्रस्ताव पास किए जाते हैं तो सडक़ें, गलियां, सीवरेज और अन्य बुनियादी समस्याओं का भी समाधान किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वह कचरा सड़कों और गलियों में फेंकने की बजाय टिप्परों में डालें और सहयोग करें। इससे शहर की सफाई बनी रहेगी और लोगों को बीमारियों से भी बचाव मिलेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.