Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab BJP News: रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप Amritsar Police News: ड्यूटी के दौरान एएसआई की हत्या से सनसनी, टीटीएच संगठन के दावे की जांच में जुटी... Faridabad News: पूर्व सरपंच देवी के घर से करोड़ों के आभूषण और नकदी ले उड़े चोर, पुलिस खंगाल रही सीसीट... Jhajjar Crime News: बहादुरगढ़ में पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर पर गोली लगने से गई... National Weather News: कहीं भारी बारिश तो कहीं भीषण गर्मी, सितंबर के इन दिनों में जानें कैसा रहेगा म... Chaudhary Bansi Lal University Hostels: सीबीएलयू में दो नए छात्रावासों के निर्माण से 400 छात्राओं को... Bhiwani University News: सीबीएलयू में टैलेंट हंट कार्यक्रम संपन्न, कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा और डीन ... Gurugram Traffic News: क्षमता से अधिक सवारियां लेकर दौड़ रहा था ऑटो, सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर उठ... Haryana Crime News: पंचकूला में नाइट क्लब के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ... NHAI Smart Lighting MP: सूर्योदय-सूर्यास्त का झंझट खत्म! MP के हाइवे पर CCMS टेक्नोलॉजी से बंद-चालू ...

रईस लोगों की हथेली में होता है नीच भंग राजयोग, हाथ की इन रेखाओं से पहचानें

40

इंदौर। कुंडली ज्योतिष शास्त्र में नीच भंग राजयोग का विशेष महत्व बताया गया है, वहीं हस्त रेखा ज्योतिष शास्त्र में भी नीच भंग राजयोग का विस्तार से उल्लेख मिलता है। डॉ. नारायण दत्त श्रीमाली ने अपनी किताब वृहद हस्तरेखा ज्योतिष में इस योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

हथेली में कब बनता है नीच भंग राजयोग

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, यदि हाथ में शुक्र वलय हो और उस पर क्रॉस का चिन्ह हो तो नीच भंग राजयोग निर्मित होता है। ऐसे व्यक्ति कड़ी मेहनत करने वाले होते हैं और अपनी मेहनत के दम पर उन्नति करता है। खुद के प्रयासों से ही ऐसे लोगों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि हासिल होती है। ऐसे लोग किसी भी काम को साहस के साथ करते हैं और अपने फैसलों के प्रति दृढ़ निश्चयी होते हैं।

हथेली में ऐसे पहचाने नीच भंग राजयोग

यदि हाथ के मध्य में स्वस्तिक का चिह्न हो और मध्यमा उंगली के तीनों ही पर्वतों पर काले तिल के निशान हो तो नीचभंग राजयोग होता है। इसके अलावा यदि गुरु वलय हो और गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान होता है तो इसे भी राज भंग योग ही माना जाता है। डॉ. नारायण दत्त श्रीमाली के मुताबिक, यदि बुध वलय हो लेकिन चंद्र पर्वत से कोई रेखा निकल कर बुध पर्वत तक पहुंची हो तो भी नीच भंग राजयोग निर्मित होता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.