Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

राजस्थान और MP के बीच नदी जल बंटवारे पर हुई चर्चा, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- लाखों किसानों का बदलेगा जीवन

31

भोपाल/जयपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को राजस्थान के जयपुर पहुंचे जहां उन्होंने राजस्‍थान सरकार से दोनों राज्यों के बीच नदी के जल बंटवारे को लेकर चर्चा की।

पतित पावनी माँ नर्मदा की अविरल धारा से अभिसिंचित, बाबा महाकाल की पुण्य धरा मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी से जयपुर OTS निवास पर आत्मीय भेंट की।

मीडिया से चर्चा में डॉ मोहन यादव ने कहा कि ‘राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार मिलकर हमारी नदियों के जल के बंटवारे को लेकर कुछ निर्णय करने जा रही हैं। यह निर्णय ना केवल दोनों राज्यों की बेहतरी के लिए होगा बल्कि इससे लाखों किसानों का जीवन भी बदलेगा।’

जयपुर दौरे पर मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर मोहन यादव ने राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच कई विषयों पर बातचीत हुई।

डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण आज जयपुर एयरपोर्ट पर देखा। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्रीजी ने अपने ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को पुनः एक नई ऊर्जा प्रदान की, नई दिशा दी। उन्‍होंने राष्ट्र के नवनिर्माण में रमे लोगों की प्रशंसा कर समस्त भारतवासियों को देश की प्रगति एवं उन्नति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया है। सीएम ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्रीजी आपके कुशल नेतृत्व में भारत प्रत्येक क्षेत्र में तीव्रतम गति से आगे बढ़ रहा है, हम सभी आपके मार्गदर्शन में देश को नव शिखर पर प्रतिष्ठित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.