Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, मृतक की शिनाख्त नहीं,जांच जारी

15

देवास। जिले के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में एक युवक लाश मिली है। शनिवार रात में सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद जिला वैज्ञानिक अधिकारी एफएसएल यूनिट आरसी भाटी को बुलवाया गया। मौके पर खूने लगे पत्थर भी मिले हैं, प्रथम दृष्टया पत्थर से सिर पर वार करके हत्या करना प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होने की बात कही है।

बागली एसडीओपी सृष्टि भार्गव ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 45 साल के आसपास है। प्रारंभिक जांच के अनुसार शव करीब 24 घंटे पुराना होना प्रतीत हो रहा है। शव पर आधे कपड़े थे, शव पत्थरों के नीचे दबी स्थिति में मिला था।

पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है, डॉक्टर से पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद उसके आधार पर आगे धाराओं में बढ़ोतरी की जाएगी। युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं, देवास जिले के थानों के साथ ही आसपास के जिलों के थानों में युवकों की गुमशुदगी संबंधी मामलों की डिटेल बुलवाई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.