Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ग्वालियर में ट्रक से 800 पेटी कश्मीरी सेब लूट की कहानी निकली झूठी: व्यापारी को 12 लाख का चूना लगाने ... मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग वाली याचिका की खारिज: कहा- संविधान में ... प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई: सौरभ भारद्वाज को जवाब दाखिल करने के... मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का असर: दमोह में पारा लुढ़ककर 6 डिग्री पहुंचा, भोपाल में ल... मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की अनोखी पंचायत: पति से अनबन के चलते पिछले तीन महीने से मायके में बैठी है... जबलपुर के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा: भोजन की छुट्टी के दौरान रतनजोत के बीज खाने से 5 मासूम बच्चों ... जबलपुर में भाजपा विधायक के साले की सनसनीखेज हत्या: MPEB सब स्टेशन में ड्यूटी के दौरान पहले मारी गोली... विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्थल सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य आगाज: भगवान बुद्ध के प्रिय शिष... छतरपुर के डेंटिंग-पेंटिंग गैरेज में लगी भीषण आग: कई वाहन जलकर खाक, 20 से 25 लाख रुपये के नुकसान की आ... रीवा के संजय गांधी अस्पताल में प्रबंधन की बड़ी लापरवाही: शव लेकर उतर रहे 4 लोग 45 मिनट तक लिफ्ट में ...

राजस्थान और MP के बीच नदी जल बंटवारे पर हुई चर्चा, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- लाखों किसानों का बदलेगा जीवन

57

भोपाल/जयपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को राजस्थान के जयपुर पहुंचे जहां उन्होंने राजस्‍थान सरकार से दोनों राज्यों के बीच नदी के जल बंटवारे को लेकर चर्चा की।

पतित पावनी माँ नर्मदा की अविरल धारा से अभिसिंचित, बाबा महाकाल की पुण्य धरा मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी से जयपुर OTS निवास पर आत्मीय भेंट की।

मीडिया से चर्चा में डॉ मोहन यादव ने कहा कि ‘राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार मिलकर हमारी नदियों के जल के बंटवारे को लेकर कुछ निर्णय करने जा रही हैं। यह निर्णय ना केवल दोनों राज्यों की बेहतरी के लिए होगा बल्कि इससे लाखों किसानों का जीवन भी बदलेगा।’

जयपुर दौरे पर मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर मोहन यादव ने राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच कई विषयों पर बातचीत हुई।

डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण आज जयपुर एयरपोर्ट पर देखा। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्रीजी ने अपने ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को पुनः एक नई ऊर्जा प्रदान की, नई दिशा दी। उन्‍होंने राष्ट्र के नवनिर्माण में रमे लोगों की प्रशंसा कर समस्त भारतवासियों को देश की प्रगति एवं उन्नति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया है। सीएम ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्रीजी आपके कुशल नेतृत्व में भारत प्रत्येक क्षेत्र में तीव्रतम गति से आगे बढ़ रहा है, हम सभी आपके मार्गदर्शन में देश को नव शिखर पर प्रतिष्ठित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.