Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

तीन माह से फरार पांच हजार का इनामी आरोपित गिरफ्तार, मंडी व्‍यापारी से लूटे थे 38.90 लाख रुपये

43

मंदसौर, पिपलियामंडी। पिपलियामंडी में तीन माह पहले मंडी व्यापारी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने फरार आरोपित आलोट के भय्यू को बही पार्श्वनाथ फंटे से गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने इस पर पांच हजार का इनाम भी घोषित किया था। इसके पास से लूट के 90 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। तीन आरोपितों ने मिलकर मंडी व्यापारी से 38.90 लाख रुपये से भरा बेग लूटा था। जिसमें पुलिस ने दो आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर 36 लाख रुपये जब्त कर लिए थे।

मल्हारगढ़ एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि 3 नवंबर 2023 को दोपहर 3 बजे कृषि उपज मंडी में 43 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र कन्हैयालाल जैन निवासी मूंदड़ा कालोनी पिपलियामंडी के सर पर बेसबाल के डंडे से वार कर 38.90 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे।

पुलिस द्वारा इस मामले में 25 वर्षीय अरबाज पुत्र साबिर खां पठान निवासी नाहर सैय्यद मंदसौर एवं 24 वर्षीय असलम पुत्र आबिद मेव निवासी खाजपुरा हाल मुकाम पिपलियामंडी को गिरफ्तार कर लूट की रकम 36 लाख रुपये, फरियादी का बेग, एक पिस्टल व एक जिंदा राउंड तथा लूट में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकल जप्त की थी।
थाना प्रभारी पिपलियामंडी नीरज सारवान के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अभिषेक बौरासी एवं उनकी टीम द्वारा लूट में फरार आरोपित भय्यू उर्फ मुबारिक पुत्र नूर मोहम्मद निवासी विकमगढ़ आलोट जिला रतलाम को गिरफ्तार किया है। इसके पास से लूट के 90 हजार रुपये भी बरामद किए गए है। गिरफ्तार आरोपित पर एसपी द्वारा 5000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। आरोपित को पकड़ने में प्रआ आशीष बैरागी, साइबर सेल मंदसौर एवं प्रआर धीरेंद्रसिंह, आरक्षक जुगलकिशोर, आरक्षक चालक सुंदरसिंह का भी सहयोग रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.