Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज से उफनी यमुना नदी में महिला ने लगाई छलांग, बचाव के लिए कूदी गोताखोरों की टीम

35

राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां सुबह के वक्त एक महिला ने सिग्नेचर ब्रिज से यमुना नदी में छलांग लगा दी. आस-पास के लोगों ने जब ये देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. फायर सर्विस की टीम संग पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल, गोताखोरों की मदद से महिला को तलाशा जा रहा है. यमुना नदी में इस वक्त पानी ज्यादा है और बहाव भी तेज है. ऐसे में पुलिस को रेस्क्यू करने में मुश्किल हो रही है.

सिग्नेचर ब्रिज दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट इलाकों और वजीराबाद को जोड़ता है. यह ब्रिज दिल्ली की शान माना जाता है. यहां पर्यटक भारी तादाद में घूमने के लिए आते हैं. मगर बुधवार सुबह महिला के इस तरह अचानक नदी में कूद जाने से यहां हड़कंप मच गया. फिलहाल, इस जगह पुलिस तैनात है. नदी में कूदी महिला को ढूंढा जा रहा है.

रेस्क्यू में हो रही काफी मुश्किलें

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को सुबह दिल्ली फायर सर्विस के पास एक फोन कॉल आया. कॉलर ने बताया कि एक महिला सिग्नेचर ब्रिज से यमुना में कूद गई है. फायर सर्विस के अधिकारियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए अपनी टीमें स्पॉट पर भेज दीं. उधर पुलिस भी मौके पर पहुंची. दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया- हमें जैसे ही कॉल पर महिला के ब्रिज से कूदने की खबर मिली, हमने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. यहां पानी का बहाव काफी तेज हैं. रेस्क्यू में मुश्किल हो रही है. फिर भी हम पूरी कोशिश कर रहे हैं.

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

दिल्ली पुलिस की टीम ने भी यमुना के उफनते पानी को देखते हुए डाइवर्स को नदी में उतारा. सिग्नेचर ब्रिज के आसपास का इलाका अब रेस्क्यू वाहनों और सुरक्षाकर्मियों से घिरा हुआ है. डाइवर्स पानी के तेज बहाव में महिला की तलाश कर रहे हैं. जबकि पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है ताकि घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.