Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

27 जनवरी को नहीं 4 फरवरी को झारखंड आएंगे PM मोदी, लोकसभा चुनाव को लेकर फूंकेंगे बिगुल

34

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) 27 जनवरी के बजाय 4 फरवरी को झारखंड (Jharkhand) में आकर लोकसभा चुनाव को लेकर बिगुल फूंकेंगे। पीएम मोदी धनबाद के बलियापुर में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसी दौरान वह झारखंड और बंगाल भाजपा कार्यकर्ताओं से भी अनौपचारिक रूप से मिलेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इसी दौरान धनबाद से चुनावी शंखनाद करेंगे।

इस दिन हर्ल कारखाना सिंदरी के उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री बलियापुर में हवाई अड्डा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री की इस सभा में धनबाद, गिरिडीह एवं कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक भाग लेंगे। वहीं, झारखंड भाजपा इस कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुट गई है। बता दें कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम इसके पहले 2 बार धनबाद में टल चुका है।

गौरतलब है कि इससे पहले 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड आए थे। उन्होंने खूंटी से आदिवासी कल्याण के लिए 24 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का ऐलान किया था। साथ ही जनजातीय गौरव दिवस पर विकसित भारत संकल्प यात्रा की भी शुरुआत की थी। पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गांव में जाकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.