Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बिस्तर पर पड़ी थी पत्नी की लाश… पति मिला बेहोश, पुलिस दरवाजा तोड़कर घुसी अंदर

31

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में अपने घर के अंदर बेसुध मिलने पर एक सेवानिवृत्त फौजी और उसकी पत्नी को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां पत्नी की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को बताया कि कमरे में गैस सिलेंडर जलता मिला है, जिससे प्रथम दृष्टया गैस के कारण दम घुटने से मौत होने का अंदेशा है। पुलिस के अनुसार बारादरी थानाक्षेत्र में फाइक एन्क्लेव के जमील अहमद (70) ने रेहाना बी से दूसरी शादी की थी, जबकि पहली पत्नी की 15 वर्ष पहले मृत्यु हो गयी थी।

रेहाना बी की बहन शबाना ने शनिवार रात बहन को फोन किया और कई बार प्रयास के बाद भी जब फोन नहीं उठा तो उन्हें अनहोनी का अंदेशा हुआ। वह बहन के घर पहुंचीं और दरवाजा खटखटाया, लेकिन नहीं खुला। इस पर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर बारादरी थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अमित पांडेय अन्य पुलिसकर्मियों के के साथ मौके पर पहुंचे । पुलिस जब दरवाजा खोलकर अंदर घर में दाखिल हुई तो बेडरूम में जमील अहमद और रेहाना बी बेसुध पड़े हुए थे और कमरे में गैस का एक छोटा सिलेंडर जल रहा था।

पुलिस फौरन दोनों को अस्पताल लेकर गयी जहां चिकित्सकों ने रेहाना बी (45) को मृत घोषित कर दिया। जमील की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार चल रहा है। उधर, शबाना ने जमील पर उसकी बहन को परेशान करने का आरोप लगाया है। शबाना ने अपनी बहन की मौत के लिए जमील को जिम्मेदार ठहराया है।

पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चलेगी और उसी आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी कहा कि कमरे में गैस सिलेंडर जलता मिला, जिससे प्रथम दृष्टया गैस के कारण दम घुटने से महिला की मृत्यु की आशंका जताई जा रही है। दोनों के मुंह से झाग भी निकल रहा था और उल्टी भी हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.