Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जाति छिपाने और महिला से अभद्रता के बाद कथावाचक पर अब नई मुसीबत… इस केस में शुरू हुई जांच; FIR दर्ज

25

उत्तर प्रदेश के इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के दादरपुर में कथा सुनाने गए यादव कथावाचकों के जाति छुपाने और उनके साथ मारपीट के मामले में विवाद बढ़ता जा रहा है. अब दोनों कथावाचकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है. कथावाचक मुकुट मणि यादव की मुश्किलें अब बढ़ती जा रही हैं. उन पर फर्जी आधार कार्ड बनवाने और जाति छिपाने को लेकर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है.

ये मामला 21 जून से शुरू हुआ, जब मुकुट मणि यादव अपने सहयोगी संत सिंह यादव के साथ इटावा के दादरपुर में कथा सुनाने गए. यहां उनके साथ मारपीट की गई.उन पर आरोप था कि उन्होंने जाति छिपाई. इसके साथ ही महिला के साथ अभद्रता करने का आरोप भी लगा था, जिसके बाद दादरपुर में दोनों का सिर मुंडवाकर उन्हें गांव से बाहर कर दिया गया था.

धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

इसके बाद इस मामले में कथावाचकों ने केस दर्ज कराया था. चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया और बाकी लोगों की भी तलाश की जा रही थी. लेकिन अब बकेवर थाने में दोनों के खिलाफ फर्जी आधार कार्ड बनाने और जाति छुपा कर कथा करने के मामले में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है. मुकुट मणि यादव के पास दो आधार कार्ड मिले और दोनों में उनका अलग-अलग नाम था.

दोनों आधार कार्ड पर नाम अलग

मुकुट मणि यादव के एक आधार कार्ड में उनका मुक्त सिंह और दूसरे में मुकुट मणि अग्निहोत्री था. हालांकि दोनों आधार कार्ड का नंबर एक ही था. अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों आधार कार्ड कहां से बनवाए गए. इसके अलावा कथा आयोजक की पत्नी ने भी कथावाचक के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी.

आयोजक के पत्नी ने भी दी तहरीर

कथा आयोजक की पत्नी रेणु तिवारी ने कथावाचक पर छेड़खानी का आरोप लगाया और बताया कि हम उनका सम्मान कर रहे थे. लेकिन उनकी हरकतें ठीक नहीं थी. जब मैंने अपने पति को बताया तो उन्होंने कथा में बाधा न हो इसलिए चुप रहने के लिए कहा था. लेकिन कथावाचक की हरकतें बढ़ती जा रही थीं. फिर उनसे माफी मंगवाई गई. मामले को बढ़ता देख दादरपुर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पहले कथावाचक पर जाति छिपाने को लेकर मारपीट की बात सामने आई थी और फिर महिलाओं के साथ अभद्रता करने की बात सामने आई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.