Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बर्फीली हवाओं के कारण बदला मौसम का मिजाज, सीजन की पहली हाड़ कंपाने वाली ठंड, 22 जिलो में घने कोहरे का अलर्ट जारी

21

भोपाल।  इन दिनों मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी का असर लगातार जारी है। जिसे अब तक सीजन की पहली बेहद कड़ाके की ठंड माना जा रहा है। कड़ाके की ठंड के बीच भोपाल के कई इलाकों में सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है। जिस वजह से आम जनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भोपाल में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही खजुराहो ,सागर ,दतिया में शीतलहर का प्रकोप भी लगातार जारी है जिस वजह से 42 जिलो में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

इसके साथ ही बिजावर, पिपरसमा में शिमला से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। जहां पारा 3 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है। पिछले 24 घंटो में दतिया और नौगांव में 3 डिग्री और गुना में 3.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इस कड़ाके की ठंड की वजह से आमजनों की दिनचर्या में भी काफी असर पड़ रहा है। घने कोहरे की वजह से दूर-दूर तक कुछ नजर नहीं आ रहा है तो वहीं दिन के समय में भी वाहन चालक अपनी गाड़ी की लाइट जलाकर सफर कर रहे हैं। वहीं उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। जिस वजह से ग्वालियर, चंबल, महाकौशल, बुंदेलखंड, बीना सहित 22 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले 3 दिन तक ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.