Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध और शांत... सुप्रीम कोर्ट ने कहा— बच्चों के फेफड़ों पर व्यक्तिगत राय नहीं, जीआरएप और विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर हो... पश्चिम बंगाल में यूपी की तर्ज पर एनकाउंटर, रायगंज में नाबालिग से रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़... झारखंड के चतरा में अंधविश्वास की खौफनाक दास्तान, डायरिया होने पर अस्पताल की बजाय ओझा के पास ले गए पर... बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर शादी में होगी धमाकेदार घुड़दौड़, विनर को मिलेगी महिंद्रा थार... दिल्ली के आनंद पर्वत में पटाखे फोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या— आरोपी पिता-पु... हिमाचल प्रदेश के शिमला में सदियों पुराना पत्थर मेला संपन्न, मां भद्रकाली को लगाया गया रक्त का तिलक मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, ग्रीस में होगी डेस्टिन... देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में दिवाली के बाद लगातार बिगड़ रही हवा की सेहत, सीपीसीबी क... साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हुआ आधिकारिक ऐलान, स्मृति मंधाना की कप्तानी में...

यूपी के इस जिले में हुई 6 मुर्गों की हत्या, पुलिस ने मुर्गों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, क्या पूरा मामला यहां जाने

87

कुशीनगर। उत्तरप्रदेश के कुशीनगर से अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां सरेआम 6 मुर्गों को मौत के घाट उतार दिया गया है। मामला कुशीनगर जिले के कप्तानगंज के मथौली बजार का बताया जा रहा है। खबरों के अनुसार सभी मुर्गों को खाने में जहर दिया गया है, तहरीर मिलने के बाद कप्तानगंज पुलिस ने मथौली बाजार निवासी एक महिला पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मृत सभी मुर्गों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, महिला ने थाने में आकर तहरीर दी थी कि मेंरे 6 मुर्गों को आपसी रंजिश में मार दिया है। महिला ने आगे बताया कि मेंरे मुर्गे रोज सुबह जाकर पड़ोसी का दाना चरते थे जिसको लेकर शकीना खातून रोज मुर्गों को भगा दिया करती है और रोज वे उसके दरवाजे जाते थे इसी कारण शकीना खातून गुस्से में आई है और उसने इस विभत्स घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने शकीना खातून पर IPC की धारा 429, 504, 506, के तहत शकीना खातून पर मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.