Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उमा भारती की बिगड़ी तबीयत, ट्वीट कर दी जानकारी

40

अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां तेज है। सोमवार 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। अयोध्या में साधु संतों और अतिथियों के साथ रामभक्तों का आने का सिलसिला शुरू हो गया है। पूरी नगरी में सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। तो वहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जवानों को भी तैनात कर दिया गया है। पूरी अयोध्या नगरी को फूल मालाओं से सजाया गया। बता दें कि केंद्र से लेकर राज्य तक के 25 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों ने अयोध्या में डेरा डाल दिया है। इसी के साथ शीर्ष खुफिया एजेंसी रॉ की मौजूदगी भी है। अयोध्या में 3 दिनों तक बाहरी लोगों की एंट्री बंद हो गई है।

मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भोपाल से 17 तारीख को चली और 18 की सुबह लखनऊ में उतरते ही जोर से बुखार आया। लखनऊ बहुत ठंडा है, इसीलिए 18 से लेकर 19 की शाम तक लखनऊ में ही रही, किसी से मिली नहीं। फिर मन नहीं मानता था इसीलिए इस स्थिति में अयोध्या आ गई। यहां बहुत ठंड है इसीलिए बुखार की स्थिति में भी दवाई खाने से परिवर्तन नहीं हो रहा, ठीक होने की स्थिति तक में किसी से मुलाकात नहीं कर सकती। सभी लोग मुझे क्षमा करें।

ऐसी कड़ाके की ठंड में भी असंख्य महान आत्माएं, साधु संत, नर नारी अयोध्या में विचरण कर रहे हैं, सरकार की तरफ से व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रखी गई है लेकिन लोग तो राम भक्ति के आनंद में डूबे हुए हैं सब तरफ से सीताराम सीताराम या राम धुन ही सुनाई दे रही है। लगातार 500 साल तक चले किसी अभियान का ऐसा अद्भुत, गौरवपूर्ण एवं आनंदपूर्ण समारोप सृष्टि में कभी नहीं हुआ होगा। इन 500 सालों में शुरू से अभी तक जिनका भी योगदान रहा उनका भूरी भूरी नमन।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.