Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

जब आरोपी नहीं तो समन क्यों भेजा… CM केजरीवाल का ED को जवाब

21

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं और उन्होंने केंद्रीय एजेंसी को अपना जवाब भेज दिया है. यह जानकारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने दी है. पार्टी का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ईडी को जवाब दे दिया है. पूछा गया कि अगर केजरीवाल आरोपी नहीं हैं तो समन क्यों दिया गया है?

AAP ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है. उसने कहा है कि बीजेपी का मकसद केजरीवाल को गिरफ्तार करना है. केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकना है. ED ने लिखा है कि केजरीवाल आरोपी नहीं, फिर समन और गिरफ्तारी क्यों? वहीं, उसने कहा कि भ्रष्ट नेता बीजेपी में चले जाते हैं, उनके मामले बंद कर दिए जाते हैं. हमने भ्रष्टाचार नहीं किया, हमारा कोई नेता बीजेपी में नहीं जाएगा.

ईडी के सामने पेश नहीं होने के लिए दिए ये जवाब

दिल्ली के सीएम को ईडी ने चौथी बार समन भेजा था. इससे पहले 2 नवंबर, 21 दिसंबर और 3 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह एक भी बार एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए हैं. पिछले नोटिस को भी उन्होंने गैर कानूनी बताया था और राज्यसभा चुनाव व गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों का हवाला दिया था. पहले समन के जवाब में केजरीवाल ने बताया था वह पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रचार को लेकर व्यस्त हैं, जबकि दूसरे समन के दौरान तर्क दिया था कि उन्हें पूर्व-निर्धारित विपश्यना के लिए जाना पड़ रहा है.

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और AAP के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था और वे न्यायिक हिरासत में हैं. ईडी की कार्रवाई को AAP, केजरीवाल, सिसोदिया और सिंह ने सभी आरोपों से इनकार किया है और मामले को केंद्र सरकार के इशारे पर “राजनीतिक प्रतिशोध” बताया है. पार्टी ने बारे में आमजन से प्रतिक्रिया लेने के लिए अभियान भी चलाया कि अगर केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाता है तो क्या उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए?

सीएम केजरीवाल तीन दिन के गोवा दौरे पर

दिल्ली के सीएम केजरीवाल आज से तीन दिवसीय दौरे पर रहने वाले हैं. उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और सांसद राघव चड्ढा व संदीप पाठक मौजूद रहेंगे. गोवा में AAP के दो विधायक हैं. पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जान फूंकने और आगे की रणनीति बनाने के लिए सूबे के नेताओं से मुलाकात करेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.