Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गुना में एएसपी के बंगले पर चली गोली, ड्राइवर घायल… पिस्तौल की सफाई के दौरान हुआ फायर

38
गुना: गुना में एएसपी का ड्राइवर बंदूक की गोली से घायल हो गया। ड्राइवर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। गोली ड्राइवर के बायें पैर में घुटने के नीचे लगी है। ड्राइवर के पैर में फ्रैक्चर भी बताया जा रहा है। एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल ड्राइवर का हाल-चाल जाना।

पिस्तौल की सफाई के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, एडिशनल एसपी मान सिंह ठाकुर के बंगले पर गनमैन संतोष रघुवंशी शनिवार सुबह पिस्तौल की सफाई कर रहे थे। पिस्तौल को चेक करने के बाद उन्होंने उसमें मैगजीन लोड कर दी। इसी दौरान अचानक पिस्तौल से फायर हो गया।
पिस्तौल से निकली गोली सामने बैठे एएसपी के ड्राइवर महेश धाकड़ पुत्र अमित लाल निवासी पुलिस लाइन कैंट के पैर में घुटने के नीचे जा लगी। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए। महेश को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां फिलहाल उनका उपचार किया जा रहा है। उनके पैर में फ्रेक्चर हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.