Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में घना कोहरा, 23 ट्रेनें लेट, जानिए कब तक रहेगा सर्दी का सितम

35

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत समूचा उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। वहीं मैदानी राज्यों में कही घना कोहरा है तो कहीं बारिश हो रही है। अधिकांश राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा और सुबह 4:30 बजे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की गई। देखिए वीडियो

गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

मध्य प्रदेश: अधिकांश शहरों में सुबह के समय घना कोहरा है। कहीं कहीं हल्की बारिश हुई है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ग्वालियर में सीजन की सबसे ठंडी रात रही। यहां 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

छत्तीसगढ़: पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ राहत मिली है। जनवरी माह में अब तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। रायपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा रहा।

naidunia_image

कड़ाके की ठंड से कब मिलेगी राहत

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिन और कड़ाके की ठंड का असर रहेगा। मकर संक्रांति के बाद सर्दी के तेवर में कुछ कमी आ सकती है। वहीं पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी हुई तो ठंडी हवाओं का एक और दौर देखने को मिल सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.