Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जबलपुर के सराफा बाजार में श्रीराम मंदिर से आए अक्षत बांटे

22

जबलपुरसंस्कारधानी में हर घर राम, हर घर अयोध्या अभियान उल्लास व उत्साहपूर्वक गति दी जा रही है। अक्षत यात्रा के क्रम में दरहाई स्थित सराफा बाजार मे श्रीराम मंदिर के अक्षत वितरित किए गए। इस अवसर पर समाजसेवी डिंपी विश्वकर्मा व उमंग सोनी, युवा स्वर्णकार महिला मंडल की अध्यक्ष मनीषा सोनी, समाजसेवी वर्षा महतो, सुषमा सराफ, संजना, निधि नरवरिया, निकिता सराफ, मोनिका सोनी शामिल रहीं। सभी ने राममय होकर पीले चावल भेंट किए। जिनको मिले उनकी प्रसन्नता देखते ही बनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनका अहोभाव व्यक्त हुआ। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 पार का नारा भी लगा। जयश्रीराम का उद्घोष गूंज गया। पूरा बाजार राममय हो गया।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में कवि गोष्ठी

नगर की साहित्यिक संस्था साहित्य सहोदर के तत्वावधान में डा. उदयभानु तिवारी के निवास पर विश्व हिंदी दिवस एवं अयोध्या में भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी का गरिमामय आयोजन हुआ। डा. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी, डा. अभिमन्यु जैन, डा. उदयभानु तिवारी (मधुकर), डा. यूएस दुबे, सुरेश मिश्रा (विचित्र), डा. एसएस मंडलोई, अभिलाष तिवारी और संजय पांडेय ने काव्य सुमनों की वर्षा की। काव्य गोष्ठी का आरंभ डा. उदयभानु तिवारी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

सारे बिगड़े काम बनाने आ रहे हैं श्रीराम हमारे…

वरिष्ठ साहित्यकार सुरेश मिश्र विचित्र ने अपनी रचना समय की गति जाने नहीं कोई समय रहता हरदम मौन, अभिमन्यु जैन ने हिंदी हैं हम वतन हैं, यूएस दुबे ने अब दधिचि की हड्डी को गलना होगा, अभिलाष तिवारी ने सारे बिगड़े काम बनाने आ रहे हैं श्रीराम हमारे जैसी रचनाएं प्रस्तुत कीं। इस महत्वपूर्ण अवसर पर समृद्धि और साहित्य के क्षेत्र में सशक्तिकरण का संकल्प किया गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रभाषा हिंदी के महत्व को बढ़ावा देने का समर्थन किया और इस अद्वितीय समर्पण में भाग लिया। इस सांगोपन से निकले सभी लोग भावपूर्ण अनुभवों से समृद्ध हुए और साहित्य से जुड़े लोगों के बीच एक मधुर और सांस्कृतिक वातावरण का आनंद लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.