Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

शरद पूर्णिमा पर जरूर करें ये काम, हमेशा भरी रहेगी आपकी तिजोरी

35

इंदौर। हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। विशेषकर शरद पूर्णिमा का दिन, देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भी महत्वपूर्ण है। इसे कोजागरी भी कहते हैं। इस वर्ष शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर 2023, शनिवार को पड़ेगी। शरद पूर्णिमा का चंद्रमा शीतलता प्रदान करता है। पौराणिक मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन ही समुद्र मंथन के बीच मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। इसलिए शरद पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करने से वे जल्दी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से पूरे साल धन की कमी नहीं होती है।

बरसेगी मां की कृपा

शरद पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी को पान का पत्ता चढ़ाने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन तैयार पान को मां लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए और पूजा के बाद घर के सभी सदस्यों को इसे प्रसाद के रूप में देना चाहिए।

प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की किरणें अमृत बरसाती हैं, इसलिए शरद पूर्णिमा के दिन चावल की खीर बनाकर रात भर खुले आसमान में रखी जाती है। फिर पूजा के बाद लोग इस खीर का सेवन करते हैं। शरद पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी को उनका पसंदीदा भोग, खीर और पसंदीदा पुष्प कमल अर्पित करें। इससे वे प्रसन्न होकर अपनी कृपा आप पर बरसाएंगी।

लक्ष्मी स्तोत्र का करें पाठ

देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा उपाय शरद पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना है। शरद पूर्णिमा की रात को स्नान कर, एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और उस पर मां लक्ष्मी की मूर्ति या फोटो स्थापित करें। फिर मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें। मां लक्ष्मी की कृपा से हमेशा धन-धान्य भरा रहेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.