Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

15 जनवरी को मकर संक्रांति पर ऐसे करें सूर्य देव की आराधना, खुली जाएगी सोई किस्मत

142

इंदौर। देशभर में मकर संक्रांति का पर्व उत्साह के साथ मनाया जाता है। अलग-अलग राज्यों में मकर संक्रांति पर्व को कई नामों से जाना जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल मकर संक्रांति पर्व 15 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा। पौराणिक मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन ही सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस दिन सूर्य देव की आराधना करने से व्यक्ति के जीवन मे सुख, शांति और समृद्धि आती है।

मकर संक्रांति पर पूजा का शुभ मुहूर्त

हर साल मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन इस बार मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, ग्रहों की स्थिति में बदलाव के कारण ऐसा हुआ है। मकर संक्रांति पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5.07 बजे से सुबह 8.12 बजे तक रहेगा।

मकर संक्रांति पर ऐसे करें सूर्य देव की पूजा

15 जनवरी को मकर संक्रांति पर ब्रह्म मुहूर्त जागकर स्नान के बाद सूर्य देव का ध्यान करना चाहिए। घर के आसपास यदि कोई पवित्र नदी हो तो उसमें स्नान करना ज्यादा शुभ होता है। यदि नदी में स्नान संभव न हो तो नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान कर सकते हैं। स्नान के बाद तांबे के पात्र में अक्षत और पुष्प डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए।

सूर्य पूजा के समय करें इन मंत्रों का जाप

  • ओम सूर्याय नम:
  • ओम खगाय नम:
  • ओम भास्कराय नम:
  • ओम रवये नम:
  • ओम भानवे नम:
  • ओम आदित्याय नम:

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.